Thursday, April 23

मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बीच याद आया आत्मीय मुलाकात का पल, पत्रकार राजेश केसरीवाल हुए भावुक!


रक्सौल।(Vor desk)।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर के साथ ही एक पुराना आत्मीय क्षण फिर से चर्चा में आ गया। यह वह पल था जब रक्सौल के प्रख्यात पत्रकार सह मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी राजेश केसरीवाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें गुलाब भेंट किया था और उनके नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों के लिए आभार प्रकट किया था।
इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि राजेश केसरीवाल मुख्यमंत्री को गुलाब देते हुए उनके योगदानों की सराहना कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के कार्यकाल को बिहार के लिए “स्वर्णिम दौर” बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की थी। रक्सौल को जिला बनाने की मांग भी रखी थी।
यह मुलाकात उस समय की है जब नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। इस खास मौके पर रक्सौल के युवा जदयू नेता सन्नी पटेल भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस मुलाकात को ऐतिहासिक बताया।
अब जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया है, तब यह तस्वीर और उससे जुड़ी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। पत्रकार राजेश केसरीवाल इस क्षण को याद करते हुए भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की शालीनता, दिलेरी और एक महापुरुष जैसी छवि हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि “ऐसे नेता विरले ही होते हैं, जिन्होंने बिहार को नई दिशा देने का काम किया। उनका कार्यकाल हमेशा याद किया जायेगा। ”(रिपोर्ट: एम राम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!