Thursday, April 23

जदयू ने रक्सौल में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक समता का संकल्प

रक्सौल।(Vor desk)। भारतीय संविधान के शिल्पी और समानता व न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला रखने वाले भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती रक्सौल स्थित जदयू कार्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू नेता सन्नी पटेल ने बाबा साहेब के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का मानना था कि जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक समरसता और समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबको समान लिखा है, मिटाकर जात-पात भेदभाव का बाबा साहेब ने संविधान लिखा है’ जैसे प्रेरक संदेशों के जरिए उनके योगदान को याद किया गया।

​श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सोमेश्वर कुशवाहा, डॉ. मनीष, राजेश केसरीवाल, नगर अध्यक्ष प्रदीप भारती, डॉ. निशांत श्रीवास्तव, विनोद जी, रामानंद पटेल, गणेश पाण्डे, संतोष राउत और रितेश शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!