Thursday, April 23

रक्सौल की शिवशक्ति इंडस्ट्रीज (न्यूट्रिनो) के बढ़ते कदम, मंदारमणि में मनाया 12वां वार्षिकोत्सव

​रक्सौल।(Vor desk)। बिहार स्थित प्रमुख फीड कंपनी शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड (न्यूट्रिनो) ने अपनी सफलता के 12 वर्ष पूरे होने पर पश्चिम बंगाल के मंदारमणि स्थित केसी व्यू रिसॉर्ट में एक भव्य तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। इस गरिमामय समारोह में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लगभग 150 डीलर्स और किसानों ने शिरकत की। कार्यक्रम की भव्यता में अतिथि प्रायोजकों के रूप में एसएम इंटरप्राइजेज (पटना), केमिन, मातेश्वरी डिस्ट्रीब्यूटर, एभीक्यू, भीटीआर और जकारिया एग्रो का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के प्रख्यात न्यूट्रीशियन डॉ. राकेश कुमार सिकरी उपस्थित रहे, जिन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

​समारोह को संबोधित करते हुए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने उत्पादों की गुणवत्ता और किसानों के भरोसे पर जोर दिया। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि ‘न्यूट्रिनो’ आज किसानों का पसंदीदा ब्रांड बन चुका है और कंपनी सदैव उनके हितों के लिए समर्पित है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि न्यूट्रिनो संभवतः भारत की पहली ऐसी फीड कंपनी है जो छोटे-बड़े सभी किसानों और डीलरों को एक छत के नीचे सम्मानपूर्वक एकत्रित कर इतने व्यापक स्तर पर आयोजन करती है। इस दौरान केमिन से आए डॉ. अजय कुमार ने भी पोल्ट्री कारोबार की बारीकियों पर प्रकाश डाला। कंपनी ने पिछले 12 वर्षों से निरंतर साथ निभा रहे उत्कृष्ट डीलरों को विशेष रूप से सम्मानित किया।

​सम्मान की कड़ी में सपना पोल्ट्री (मुनिराज पटेल, फूलपुर, यूपी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अहान ट्रेडर्स (मोनू जी, यूपी) दूसरे, भारत पोल्ट्री (मनीष कुमार, रांची) तीसरे और ओम ट्रेडर्स (ओमप्रकाश जी, छपरा) चौथे स्थान पर रहे। इन शीर्ष विजेताओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, बेहतर टर्नओवर वाले लगभग 100 अन्य सहयोगियों को भी सोने के सिक्के और उपहार भेंट किए गए। वार्षिकोत्सव में शामिल सभी भागीदारों को यूनिवर्सल इलेक्ट्रिक कुकर, अंडा बॉयलर और टी-शर्ट जैसे कई आकर्षक गिफ्ट हैंपर दिए गए। मनोरंजन के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लजीज व्यंजनों ने उत्सव का उत्साह दोगुना कर दिया। कार्यक्रम की सफलता में अजय मिश्रा, अरविंद कुमार, पवन कुमार, डॉ. इकराम और तन्मय अग्रवाल की सक्रिय भूमिका की सभी ने सराहना की, वहीं डीलरों ने संजय गुप्ता के नेतृत्व में कंपनी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!