Saturday, March 7

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रक्सौल स्टेशन का किया निरीक्षण,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने ज्ञापन सौंपा

रक्सौल।(Vor desk)।समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने शनिवार को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड का स्पेशल सैलून से विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर-सुगौली दोहरीकरण, फुटप्लेट, रेलवे गुमटी, पुल-पुलिया और ओवरब्रिज का जायजा लिया। नरकटियागंज पहुंचने के बाद वहां पदाधिकारियों से समस्याओं को जाना। रनिंग रूम को देखा। यात्री सुविधा को लेकर विशेष निर्देश दिए।

इसके बाद वे रक्सौल स्टेशन पहुंचे।जहां स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।इस दौरान डीआरएम ने रक्सौल स्टेशन के फूट ओवरब्रिज पर खड़े को कर रेलवे एरिया की जायजा और जानकारी ली।अमृत भारत स्टेशन के तहत निर्माण कार्य प्रगति की जानकारी भी ली।प्लेटफार्म पर साफ सफाई,सुविधा आदि का निरीक्षण किया। रक्सौल सुगौली रेल खंड पर पुराने पटरी को हटा कर आधुनिक पटरी बिछाए जाने अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के मामले पर भी चर्चा की।इस क्रम में उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी विभागों को आपस में बेहतर तालमेल बिठाकर काम करने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।

इस बीच स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने उनसे मिल कर ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निराकरण की मांग की।जिसमे स्टेशन परिसर की खाली भूमि पर खेल स्टेडियम का निर्माण,अधूरा पड़े उपरगामी पुल (फुटओवर ब्रिज) का शीघ्र निर्माण, तैयार डीलक्स शौचालय को तत्काल चालू करने,
प्लेटफ़ॉर्म 2 एवं 3 पर शौचालय का निर्माण, रेलवे द्वारा प्रदत्त विद्यालय के जीर्णोद्धार हेतु एनओसी देने, रेलवे पार्क का रखरखाव पुनः भारत विकास परिषद को सौंपने,जर्जर रेलवे कॉलोनी की मरम्मत एवं जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसी मांग शामिल थी,जिस पर उन्होंने उचित करवाई का आश्वासन दिया।
उपरांत,वे सीतामढ़ी स्टेशन के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। डीआरएम के साथ रेल मंडल के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!