Saturday, March 7

नगर परिषद रक्सौल को पीएम स्वनिधि योजना में बेहतरीन काम करने के लिए मिला राज्य स्तर पर पहला स्थान !

रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल को पीएम स्वनिधि योजना में बेहतरीन काम करने के लिए राज्य स्तर पर पहला स्थान मिला है. परिषद ने इस योजना के तहत मिले लक्ष्य से 160% अधिक की उपलब्धि हासिल की है, जो कि एक ऐतिहासिक सफलता है.
नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने इस सफलता का श्रेय टीम वर्क को दिया है. उन्होंने बताया कि रक्सौल को कुल 958 पीएम स्वनिधि लोन का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में टीम ने 1879 पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त किए, जिनमें से 1549 आवेदनों को स्वीकृत किया गया और 1540 को लोन दिया गया. इस तरह रक्सौल नगर परिषद ने अपने लक्ष्य से 160.54% अधिक आवेदन स्वीकृत किए.
इस उपलब्धि से परिषद के सभी कर्मियों में खुशी का माहौल है. कार्यवाहक नगर सभापति पुष्पा देवी सहित सभी पार्षदों ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि यह टीम भविष्य में भी रक्सौल का नाम रोशन करती रहेगी.इधर, रक्सौल नगर परिषद की इस उपलब्धि पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर  अविनाश कुमार, प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, नगर मिशन प्रबंधक राकेश रंजन, उच्च वर्गीय सहायक मृत्युजंय मृणाल, रोकड़पाल पंकज कुमार सिंह, प्रभारी टैक्स दरोगा पंकज कुमार सिंह, कनीय अभियंता राज कुमार राय, सफाई निरीक्षक रामनरेश प्रसाद कुशवाहा, आइटी सहायक अजीत कुमार श्रीवास्तव उर्फ गूड्डू श्रीवास्तव, एमआईएस एक्सपर्ट सोनू कुमार राय, बैजू जायसवाल,दीपेश कुमार नायक, सीओ स्नेह राहुल, सहायक प्रशांत कुमार पाठक सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दिन दयाल उपाध्याय शहरी आजीविका मिशन के तहत टीम ने बेहतर काम किया है, जिससे रक्सौल नगर परिषद को पीएम स्वनिधि योजना में ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है।
पीएम स्वनिधि योजना केंद्र सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहायता देना है. इसके तहत पहले ₹10,000 का लोन दिया जाता है, जिसे चुकाने के बाद लाभार्थी क्रमशः ₹20,000 और ₹50,000 तक की सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!