Saturday, March 7

नेपाल चुनाव: पर्सा में बम बनाने की सामग्री के साथ ‘नेकपा’ उम्मीदवार गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

बीरगंज/पर्सा, नेपाल।(Vor desk)। नेपाल में आम चुनाव से ठीक पहले पर्सा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी सहित चार लोगों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह पर्सा पुलिस द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया गया।

चेकिंग के दौरान डिक्की में मिला संदिग्ध बॉक्स

​पर्सा के पुलिस अधीक्षक (SP) सुदीपराज पाठक ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:15 बजे नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी बल (APF) की एक संयुक्त टीम पर्सागढ़ी नगरपालिका-3, बडनिहार बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी (BA 10 CHA 1250) को रोककर तलाशी ली गई।

​गाड़ी की पिछली डिक्की की जांच करने पर टेप से लिपटा हुआ एक चौकोर टिन का बॉक्स बरामद हुआ। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी में सवार चारों व्यक्तियों को तुरंत हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

पकड़े गए मुख्य आरोपी मनोज कुमार चौधरी नेकपा के क्षेत्र नं. 2, पर्सा से उम्मीदवार है। )। वह वीरगंज अलौ के निवासी हैं और माधव नेपाल के करीबी माने जाते हैं।उनके साथ सहाब आलम अंसारी (26 वर्ष): बारा निवासी,सूरज कार्की (30 वर्ष): धनुषा निवासी,सत्यनारायण थारू (68 वर्ष): पर्सागढ़ी निवासी को पकड़ा गया है।

    ‘होक्स’ बम से बड़ी साजिश की आशंका

    ​एसपी पाठक के अनुसार, बरामद की गई वस्तु ‘होक्स’ (Hoax) श्रेणी की है, जिसका उपयोग कर आवश्यक मात्रा में बम तैयार किए जा सकते थे। चूंकि यह सामग्री उम्मीदवार मनोज चौधरी की गाड़ी से मिली है, इसलिए पुलिस उन्हें ही मुख्य रूप से जिम्मेदार मान रही है। बुधवार सुबह नेपाली सेना की बम डिस्पोजल टीम ने बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से नष्ट (Dispose) कर दिया है।

    गंभीर धाराओं में चलेगा मुकदमा

    ​पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर विस्फोटक पदार्थ संबंधी कसूर, सार्वजनिक शांति के विरुद्ध अपराध और निर्वाचन संबंधी कसूर के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मनोज चौधरी लंबे समय तक अनेरास्ववियु और एमाले के युवा संगठन की राजनीति में सक्रिय रहे हैं, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!