Sunday, March 8

भाजपा अध्यक्ष का बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से शराब जप्त , रक्सौल पुलिस ने शुरू की जांच और कारवाई!

रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नेपाल से आ रही एक स्कॉर्पियो से 686 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब जब्त की है. यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस की चेकिंग टीम ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद गाड़ी में सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए.
यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि बिहार में शराबबंदी लागू है और यह कोई पहली बार नहीं है जब रक्सौल में किसी भाजपा नेता का नाम शराब तस्करी से जुड़ा हो. पुलिस द्वारा जब्त की गई इस स्कॉर्पियो पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल अध्यक्ष मझौलिया का बोर्ड लगा हुआ था. इससे पहले भी, रक्सौल में भाजपा नेताओं की संलिप्तता शराब से जुड़े मामलों में सामने आती रही है, जो इस क्षेत्र में शराबबंदी कानून को लागू करने में एक बड़ी चुनौती पेश करता है.इससे पहले नवंबर 2022में काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भाजपा के आदापुर मंडल अध्यक्ष संजीव सागर को उत्पाद विभाग ने शराब के सेवन के आरोप में हिरासत में लिया था।यह कारवाई उत्पाद विभाग के अधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हुई थी.

इधर,ताजा मामले में पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर स्कॉर्पियो के असली मालिक का पता लगाने और आगे की कार्रवाई करने की बात कही है, वहीं इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है.फिलहाल,थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि नेपाल से शराब लाया जा रहा था.तस्करी की सूचना पर विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया,जिसमे यह सफलता मिली।वाहन हरियाणा नम्बर की है.मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जरूरी जांच और करवाई शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!