Tuesday, March 10

पुनरीक्षण कार्य में धांधली कर सत्ता पक्ष चुनावी लाभ उठाने की साजिश में,राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में साजिश होगी विफल :संतोष जायसवाल

रक्सौल।(Vor desk)।बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने आरोप लगाया है कि पुनरीक्षण कार्य में धांधली कर सत्ता पक्ष चुनावी लाभ उठाने की साजिश में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद मतदाता सूची है और इसमें गड़बड़ी से चुनाव प्रक्रिया पर से जनता का विश्वास उठ जाएगा।उन्होंने कहा कि लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एनडीए की साजिश विफल होगी।बिहार से इनका सफाया हो जाएगा।

संतोष जायसवाल ने कहा कि कई जिलों से शिकायत मिल रही है कि वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं और फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं। यह साफ तौर पर सत्ता पक्ष के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से स्वतंत्र एजेंसी के रूप में काम करने की अपील की है।

महागठबंधन के नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और सपा नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में वोट अधिकार यात्रा निकाली जा रही है।आगामी 28अगस्त को सभी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूर्वी चंपारण आयेंगे। जिसमें रक्सौल सहित आस पास के विधान सभा से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।संतोष जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि वे हर गांव और वार्ड में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की निगरानी करें और जहां भी गड़बड़ी दिखे, तुरंत चुनाव आयोग और पार्टी कार्यालय को सूचना दें।

राजद इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी और मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। संतोष जायसवाल ने कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता ही लोकतंत्र की असली ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!