Monday, March 9

पुल निर्माण निगम की टीम ने किया दौरा,नहर में पानी बंद होने पर एक सप्ताह में पुल की ढलाई पर बनी सहमति,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा ने कहा नहीं तोडूंगी आमरण अनशन !

रक्सौल।(Vor desk)।काठमांडू दिल्ली राज मार्ग अंतर्गत रक्सौल के कोईरियाटोला अंबेडकर चौक पर निर्माणाधीन हाई लेबल ब्रिज में तेजी लाने और डायवर्सन निर्माण को ले कर बिहार राज्य पुल निगम लिमिटेड के चेयर मैंन शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर विभाग की एक टीम ने रक्सौल पहुंच कर जायजा लिया।टीम ने संकेत दिए कि जब तक नहर में पानी कम नहीं होगा,तब तक काम शुरू नहीं होगा।इस में एक सप्ताह समय लगने का अनुमान है,उसके बाद ही निर्माण प्रक्रिया दुबारा चालू होगी।यह टीम विधायक प्रमोद सिन्हा के पहल पर रक्सौल आई थी,जिसमे डायवर्सन निर्माण पर जोर दिया गया था।विभाग के अधिकारियों ने रक्सौल विधायक आवास पर हुई बैठक में कहा था कि पानी कम हुए बिना काम नहीं हो सकता,करंट आने से खतरा हो सकता है।कुल मिला कर आश्वासन से बात आगे नहीं बढ़ी,लेकिन,ठोस पहल और प्रगति के लिए इंतजार करना ही एक मात्र रास्ता सामने है।

इस बीच,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती का आमरण अनशन दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा।उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई।शुगर आए बीपी लो होने की रिपोर्ट है। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डा शमीम अहमद के नेतृत्व में एक टीम ने पहुंच कर हेल्थ चेक अप किया।दूसरे दिन आमरण अनशन स्थल के पास एक पचाठी रखी गई है,जिसके बारे में पूर्णिमा भारती ने दोहराया है कि- ‘पुल दो,नहीं तो मार दो’।उन्होंने कहा कि डायवर्शन निर्माण शुरू नहीं होता,तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।नहीं बना तो यहां से मेरी लाश जाएगी।

यह आमरण अनशन अब लोगों में चिंता का विषय बन गया है और लोगों की सहानुभूति मिलने लगी है।हालाकि, रक्सौल की आम आवाम इस जनसमस्या के लिए मुखर नहीं दिखाई देती और खुल कर सामने आने से परहेज में है,जिस कारण सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है।

हालाकि,विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा रविवार की सुबह पुल निर्माण निगम की टीम के आने से पहले आमरण अनशन स्थल पहुंचे और समझाने बुझाने की कोशिश की।लेकिन,पूर्णिमा भारती के तीखे सवालों और अनशन तोड़ने के अनुरोध को अनसुनी करने के बाद वे उल्टे पांव लौट गए।

इधर, निर्माणाधीन कोइरीया टोला अंबेडकर चौक पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पदाधिकारियों व स्थानीय पदाधिकारियों की टीम के द्वारा निर्माण स्थल का स्थलगत निरीक्षण किया। इस दौरान पुल निर्माण निगम के अभियंता ने बताया कि पानी बंद होने के बाद अस्थायी लोहा पुल यानी डायवर्सन बनाने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। यदि पानी बंद हो जाता है तो इसी एक सप्ताह के अंदर पुल की ढलाई का काम पूरा हो जाएगा।काफी विचार विमर्श के बाद यह फाइनल हुआ कि सिंचाई विभाग से पहल के बाद पानी बंद होने पर पुल की ढलाई का काम एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।इस दौरान विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि सोमवार को पानी बंद करने को लेकर सिचाई विभाग के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी,ताकि,जल्द निर्माण शुरू हो सके।

गौरतलब है कि हाई लेबल ब्रिज निर्माण का काम कोई चार पांच माह पूर्व शुरू। इस पुल निर्माण को लेकर अप एंड डाउन दो डायवर्सन बनाया गया था, लेकिन नहर में पानी का प्रवाह होने के बाद डायवर्सन को सिचाई विभाग के द्वारा हटा दिया गया था, तबसे लोगों काफी परेशानी हो रही है।लोगों को दो तीन किलोमीटर दूर कौड़ीहार चौक से हो कर आवाजाही करनी पड़ रही है, जिसमे समय,खर्च के साथ जाम का भी सामना करना पड़ रहा है।

इधर बढ़ते जनाक्रोश के बीच विगत 20जुलाई को इंडिया गठबंधन ने यहां विरोध प्रदर्शन और जन प्रतिनिधियों का पुतला दहन करते हुए हाय हाय के नारे लगाए।उन्होंने दस दिनों बाद फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।

विपरीत हालात और जन कठिनाई को देखते हुए भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बीते दिनों पटना में पुल निर्माण निगम के चेयरमैन से मुलाकात की ,जिसके बाद विभाग की टीम यहां पहुंची। इस मौके पर एसडीओ मनीष कुमार व एसडीपीओ मनीष आनंद को निर्देश दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करें,ताकि, लोगों को जाम से परेशानी न हो।
इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश, रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार, उपसभापति प्रतिनिधि सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!