Wednesday, March 11

चुनाव कराने रक्सौल पहुंचे केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के पांच जवान निकले कोरोना पॉजिटिव,मोतिहारी रेफर!

रक्सौल।( vor desk )।इस वक्त बड़ी खबर आ रही है कि बिहार में चुनाव कराने आये केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।ये जवान रक्सौल बॉर्डर पर पिछले 5 अक्टूबर को पहुंचे थे।इसके बाद से वे शहर से ले कर गावँ तक लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं ।

मंगलवार को तृतीय चरण के नामांकन के पहले रक्सौल के डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में रक्सौल नगर में पुलिस व सैप जवानों के साथ बल ने फ्लैग मार्च किया।इस वाकये के सामने आने के बाद सरकारी महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है।चुनाव के लिए यह बड़ी चुनौती बनी हुई है।

इधर,इस सूचना के बाद रक्सौल में भी लोग सहम गए हैं।यहां आगामी 7 नवम्बर को चुनाव होना है।अब तक यहां कोरोना के मात्र तीन एक्टिव केश थे।लेकिन,यहां जवानों की जांच के बाद पांच मरीज निकल गए।जबकि,यहाँ पहुंचे बल की कम्पनी के कुल जवान की संख्या 90 है।सबकी जांच नही हुई है।ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह संख्या बढ़ सकती है।सभी शहर के सरस्वती विधा मन्दिर में ठहरे हुए हैं।जो आगामी 22 अक्टूबर तक यहां रहेंगे।

बताया गया है कि केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल की यह कम्पनी उड़ीसा से आई है।जिसमे विभिन्न प्रदेशों के जवान शामिल हैं।सूत्रों ने बताया कि जवानों में सर्दी बुखार ,गले मे दर्द जैसी मिलते जुलते लक्षण के बाद रक्सौल पीएचसी में जांच के लिए जवानों को भेजा गया।जहां कोविड की पुष्टि हुई।

रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने इस बाबत पुष्टि के साथ कहा कि पांचों जवानों को मोतिहारी डायट रेफर कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि उक्त कम्पनी चुनाव ड्यूटी पर रक्सौल में प्रतिनियुक्त हैं।ऐसे में चुनाव को ले कर मुश्किलें सामने दिखने लगी है।फ्लैग मार्च के बाद शहर व क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ गई है,क्योंकि, रक्सौल में उत्तराखण्ड व हरियाणा से आये मरीजो के कारण ही संक्रमण फैला था।जो इक्का दुक्का मरीज मिलने की वजह से अब नियंत्रण में है।जबकि, कोरोना संक्रमण से अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

इसकी पुष्टि डीएसपी सागर कुमार झा ने भी की है।उन्होंने बताया कि पांच जवान कोविड संक्रमित पाए गए हैं उन्हें कोरेण्टाइन कर दिया गया है।उन्होंने इनकार किया कि ये जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे।

( रिपोर्ट:गणेश शंकर )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!