Sunday, November 1

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली, जवानों ने ली शपथ

47वीं वाहिनी के मुख्यालय और सीमा चौकियों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का लिया संकल्प

रक्सौल।(Vor desk)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल के वाहिनी मुख्यालय सहित विभिन्न सीमा चौकियों पर साइकिल रैली और एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से जवानों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वाहिनी के कमांडेंट संजय पाण्डेय ने अधिकारियों और जवानों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वाहिनी की सभी सीमा चौकियों पर तैनात बलकर्मियों ने भी राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए जवानों और आमजन में एकता की भावना को मजबूत करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!