Thursday, July 9

सीमांचल

जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती को समर्थन देने की होड़,आमरण अनशन तोड़ने के लिए रक्सौल प्रशासन के अपील को भी ठुकराया!

जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती को समर्थन देने की होड़,आमरण अनशन तोड़ने के लिए रक्सौल प्रशासन के अपील को भी ठुकराया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती का अनशन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।रक्सौल के कोईरिया टोला स्थित अंबेडकर चौक पर नहर में डिवाइडर और हाई लेवल ब्रिज निर्माण के साथ रक्सौल में जल संकट से निजात के लिए पेय जल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को ले कर यह आमरण अनशन शनिवार को शुरू हुआ था।सोमवार को अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य स्थिति की जांच की,जिसमे स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई।उन्हें फल और जूस देने की कोशिश नाकामयाब रही।एक ओर इस आमरण अनशन को ले कर नैतिक समर्थन देने वाले की संख्या लगातार बढ़ रही है,वहीं,दूसरी ओर रक्सौल प्रशासन पूर्णिमा भारती के गिरते स्वास्थ्य स्तर और लंबा खींच रहे आमरण अनशन से चिंतित और सतर्क दिख रही है।सोमवार की सुबह जहां रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा मनीष कुमार ने भी पहुंच कर पेय...
मुंबई जाने वाली ट्रेन से चार बाल मजदूर बरामद,तीन ठेकेदार गिरफ्तार,जांच शुरू!

मुंबई जाने वाली ट्रेन से चार बाल मजदूर बरामद,तीन ठेकेदार गिरफ्तार,जांच शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रेलवे स्टेशन पर मानव व्यापार और बाल मजदूरी रोकने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, बचपन बचाओ आंदोलन, एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग एसएसबी, और राजकीय रेल पुलिस शामिल थे। इस दौरान मुंबई जाने वाली ट्रेन से चार नाबालिग बच्चों और तीन ठेकेदारों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। इन बच्चों को नासिक बैग फैक्ट्री, मुंबई बैग फैक्ट्री, और इंदौर में जड़ी फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए ले जाया जा रहा था। बच्चों को 6-7 हजार रुपये मिलते थे और खाना-रहना उसी में दिया जाता था। एक बच्चे के परिवार वालों को 10 हजार रुपये एडवांस के रूप में ठेकेदार द्वारा दिया गया था। पकड़े गए बच्चे पूर्वी चम्पारण जिला के रहने वाले थे, जिनकी उम्र 12-15 वर्ष के बीच थी। ठेकेदार भी पूर्वी चम्पारण जिला के रहने वाले थे, जिनके नाम मो इजरायल, मो अफसारुल, और मो साजिर आलम हैं। रेलव...
पुल निर्माण निगम की टीम ने किया दौरा,नहर में पानी बंद होने पर एक सप्ताह में पुल की ढलाई पर बनी सहमति,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा ने कहा नहीं तोडूंगी आमरण अनशन !

पुल निर्माण निगम की टीम ने किया दौरा,नहर में पानी बंद होने पर एक सप्ताह में पुल की ढलाई पर बनी सहमति,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा ने कहा नहीं तोडूंगी आमरण अनशन !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।काठमांडू दिल्ली राज मार्ग अंतर्गत रक्सौल के कोईरियाटोला अंबेडकर चौक पर निर्माणाधीन हाई लेबल ब्रिज में तेजी लाने और डायवर्सन निर्माण को ले कर बिहार राज्य पुल निगम लिमिटेड के चेयर मैंन शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर विभाग की एक टीम ने रक्सौल पहुंच कर जायजा लिया।टीम ने संकेत दिए कि जब तक नहर में पानी कम नहीं होगा,तब तक काम शुरू नहीं होगा।इस में एक सप्ताह समय लगने का अनुमान है,उसके बाद ही निर्माण प्रक्रिया दुबारा चालू होगी।यह टीम विधायक प्रमोद सिन्हा के पहल पर रक्सौल आई थी,जिसमे डायवर्सन निर्माण पर जोर दिया गया था।विभाग के अधिकारियों ने रक्सौल विधायक आवास पर हुई बैठक में कहा था कि पानी कम हुए बिना काम नहीं हो सकता,करंट आने से खतरा हो सकता है।कुल मिला कर आश्वासन से बात आगे नहीं बढ़ी,लेकिन,ठोस पहल और प्रगति के लिए इंतजार करना ही एक मात्र रास्ता सामने है। इस बीच,...
रक्सौल मांग रहा ‘लोहईया पुल’,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा के आमरण अनशन पर बैठते ही ‘चचरी पुल ‘बनाने पर मचा हंगामा, गुमराही पर सियासत तेज!

रक्सौल मांग रहा ‘लोहईया पुल’,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा के आमरण अनशन पर बैठते ही ‘चचरी पुल ‘बनाने पर मचा हंगामा, गुमराही पर सियासत तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। आसन्न बिहार विधान सभा चुनाव के पूर्व रक्सौल के कोईरियाटोला स्थित अंबेडकर चौक पर निर्माणाधीन हाई लेबल ब्रिज और निर्माण अवधि में आवाजाही के लिए डायवर्शन निर्माण को ले कर सियासत गर्म हो गई है। रक्सौलवासी घोड़ासहन नहर पर लोहईया पुल मांग रहे हैं,जो आईसीपी बायपास रोड में इसी नहर पर लगी हुई है,लेकिन,इस नाम पर लोगों को छलने और आश्वासन की घूंटी पिलानेका काम लगातार जारी है।डायवर्सन नहीं होने से आम लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर बीते 20जुलाई को इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन और पुतलादहन कार्यक्रम के एक सप्ताह बाद भी कोई परिणाम न आने पर जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती भी इस जनसमस्या को ले कर मुखर हो गईं और शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। आमरण अनशन के बाद मची खलबली और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप के बीच शनिवार की शाम नहर में चचरी पुल बना दिया गया और उसे 'जन सेतु ...
पेय जल समस्या को ले कर रक्सौल में फूटा आक्रोश, जन प्रतिनिधियों और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ हुई प्रदर्शन और नारेबाजी,समस्या निराकरण को ले कर एसडीओ ने की बैठक!

पेय जल समस्या को ले कर रक्सौल में फूटा आक्रोश, जन प्रतिनिधियों और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ हुई प्रदर्शन और नारेबाजी,समस्या निराकरण को ले कर एसडीओ ने की बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल, हाई-फाई
रक्सौल।(Vor desk)। जल संकट को ले कर रक्सौल वासियों में आक्रोश बढ़ने लगा है।शहर के आश्रम रोड में पेय जल आपूर्ति में भेद भाव को ले कर जम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के स्थानीय पार्षद, चेयरमैन और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी हुई। लोगों का आरोप है कि प्रशासन उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। स्थानीय निवासी राजीव जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नल-जल योजना एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे हर वार्ड में लागू करने का निर्देश था। लेकिन वार्ड 9 और 10 में अब तक यह योजना लागू नहीं की गई है। उनका कहना है कि योजना का प्रस्ताव वार्ड में आया था, लेकिन स्थानीय पार्षद ने इसे लगने नहीं दिया, जिससे यहां के लोग आज एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। मुहल्ले के एक अन्य निवासी राकेश पांडेय ने बताया कि उनके पास का ही वार्ड संख्या 11 में नल-...
रक्सौल नगर परिषद प्रशासन ने जब्त किया चार समरसेबल मशीन,बिना अनुमति की जा रही थी बोरिंग!

रक्सौल नगर परिषद प्रशासन ने जब्त किया चार समरसेबल मशीन,बिना अनुमति की जा रही थी बोरिंग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद प्रशासन ने जल संकट के बीच बड़ी कार्रवाई की है। बिना अनुमति बोरिंग कर रही चार समरसेवल मशीन को जब्त कर लिया गया है। भू-जल स्तर नीचे जाने और कम बारिश के कारण क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बहुत गंभीर हो गई है। अधिकांश चापाकल और मोटर पानी देना बंद कर चुके हैं, जिससे लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर परिषद के सफाई इंस्पेक्टर राम नरेश कुशवाहा ने बताया कि लोग बिना अनुमति के धड़ल्ले से समरसेवल बोरिंग करा रहे हैं, जिससे भू-जल दोहन तेज़ी से बढ़ रहा है। अगर यही हाल रहा तो भू-जल स्तर और नीचे चला जाएगा और पानी की स्थिति और भी विकट हो जाएगी। शहर में आम जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए बहुत परेशान है, जबकि सक्षम लोग मोटी रकम खर्च कर निजी समरसेवल लगवा रहे हैं। इससे असमानता बढ़ रही है और जल संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।इस ब...
प्रधानाध्यापक के तबादला पर फूट फूट कर रोने लगे विधार्थी,माहौल हुआ भावुक!

प्रधानाध्यापक के तबादला पर फूट फूट कर रोने लगे विधार्थी,माहौल हुआ भावुक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।सीमावर्ती क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में माहौल उस समय बेहद गमगीन और भावुक हो गया जब स्कूल के निवर्तमान प्रधानाध्यापक मुनेश राम अपना तबादला दूसरे स्कूल में हो जाने के कारण स्कूल छोड़ कर जाने लगे।अपने प्यारे शिक्षक और प्रधानाध्यापक की इस विदाई पर बच्चे उन से लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगे। एकाएक इस गमगीन और भावुक दृश्य को देख कर वहां उपस्थित सभी की आँखे नम हो गई। बच्चों का अपने शिक्षक के प्रति यह गहरा लगाव बताता है कि कैसे एक शिक्षक अपने विधार्थियों को शिक्षा देते समय उनके जीवन में भी एक महत्वपूर्ण स्थान अपने आप बना लेते हैं। यह दृश्य बताता है कि एक असल शिक्षक के लिए इससे बड़ा सम्मान और पुरस्कार कुछ नही हो सकता है। बच्चों के आंखों से बहते आंसू इस बात के गवाह है कि शिक्षक द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों में तैयार किये गये माहौल से बच...
रामगढ़वा सीएसपी लूट कांड का24घंटे के भीतर खुलासा,लूटी गई रकम और आर्म्स के साथ दो लूटेरे गिरफ्तार!

रामगढ़वा सीएसपी लूट कांड का24घंटे के भीतर खुलासा,लूटी गई रकम और आर्म्स के साथ दो लूटेरे गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक सुनील कुमार से स्थानीय एसबीआई ब्रांच से रकम निकासी कर अपने घर पखनहीया लौटते वक्त हुई लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि बीते शुक्रवार शाम एक सीएसपी संचालक बैंक से रुपये लेकर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उससे मुसहरी गांव के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान सूचना मिली कि लुटेरे ईख के खेत में छिपे हुए हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 500 मीटर के दायरे में घेराबंदी की और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। हालाकि,इस दौरान अपराधियों ने अपने बचाव में फायरिंग भी की थी। घटनास्थल...
जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने डायवर्शन निर्माण को ले कर शुरू किया आमरण अनशन,कहा-जब तक निर्माण शुरू नहीं,तब तक जारी रहेगा अनशन

जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने डायवर्शन निर्माण को ले कर शुरू किया आमरण अनशन,कहा-जब तक निर्माण शुरू नहीं,तब तक जारी रहेगा अनशन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने डायवर्शन निर्माण के लिए 26जुलाई शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।वे अपने समर्थकों के साथ अम्बेडकर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया।उन्होंने कहा कि काठमांडू दिल्ली राज मार्ग के रक्सौल खंड अंतर्गत घोड़ासहन नहर में कोईरियाटोला चौक स्थित अंबेडकर चौक पर हाई लेबल पुल निर्माण के क्रम बने अप एंड डाउन डायवर्सन के ध्वस्त होने के बाद संकट बढ़ गया है और देशी विदेशी पर्यटकों ,आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने शुक्रवार को पूर्वी चम्पारण के जिला विकास उपायुक्त डा प्रदीप कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर समस्या के निराकरण की मांग करते हुए आमरण अनशन के लिए अनुमति मांगी थी।उन्होंने समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि बिना मजबूत डायवर्शन निर्माण के पुल निर्माण शुरू कर दिया गया।सिंचाई के लिए नह...
26जुलाई से डायवर्सन के लिए आमरण अनशन करेंगी जन सुराज नेत्री पुर्णिमा भारती,कहा-‘आश्वासन नहीं डायवर्शन चाहिए,निर्माण शुरू होने पर ही उठूंगी!

26जुलाई से डायवर्सन के लिए आमरण अनशन करेंगी जन सुराज नेत्री पुर्णिमा भारती,कहा-‘आश्वासन नहीं डायवर्शन चाहिए,निर्माण शुरू होने पर ही उठूंगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने रक्सौल के कोइरियाटोला नहर चौक पर डायवर्शन निर्माण को लेकर 26 जुलाई से आमरण अनशन का ऐलान किया है। उन्होंने पूर्वी चम्पारण के जिला विकास उपायुक्त डॉ प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण और पूरे मामले की जांच की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काठमांडू-दिल्ली राज मार्ग के रक्सौल खंड अंतर्गत घोड़ासहन नहर में कोइरियाटोला चौक स्थित अंबेडकर चौक पर हाई लेवल पुल निर्माण के क्रम में बने अप एंड डाउन डायवर्सन के ध्वस्त होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इस समस्या को लेकर राजद के नेतृत्व में महागबंधन ने धरना प्रदर्शन किया था। विधायक प्रमोद सिन्हा की पहल पर डायवर्शन निर्माण की शुरुआत होने के संकेत मिले है। पुल निर्माण निगम के चेयरमैन शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर टीम 27 जुलाई को निरीक्षण करने आएगी। जिला विकास उपायुक्त...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!