रक्सौल में भीषण जलसंकट को ले कर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,वार्ड19 में दो समरसेबल लगने के बाद पार्षद ने जताया आभार!
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर में जल संकट से त्राहि त्राहि की स्थिति के बीच नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।रविवार को वार्ड संख्या 19 के पार्षद सोनू गुप्ता के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन और धरना का आयोजन हुआ।जिसमे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।इसमें भेद भाव और गड़बड़ी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए खूब नारेबाजी की गई ।
इस धरना प्रदर्शन में समाजसेवी महेश अग्रवाल,पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह आदि ने एक स्वर से नगर में पेय जल संकट के निराकरण की मांग करते हुए नल जल योजना में हुई गड़बड़ी के उच्चस्तरीय जांच की मांग की।कहा कि यदि नल जल योजना रक्सौल में सुचारू रहती,तो,शहर को जल संकट से नहीं जुझना पड़ता।इस संकट के दौर में जल्दबाजी में नल जल योजना पर काम शुरू हुआ है,जो,सही से नहीं हो रहा।श्री अग्...









