रेस्क्यू: रामगढ़वा से गायब चार बच्चियां लखनऊ के बालगृह से मिलीं, अपहरण की आशंका
रामगढ़वा ।(Vor desk)।स्थानीय पुलिस ने थानाक्षेत्र के बेला गांव से एक माह पहले गायब हुई चार बच्चियों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजकीय बालगृह से सकुशल बरामद किया है। पुलिस अब मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।ये चारों बच्चियां बीते 9 नवंबर को बेला गांव से एक साथ गायब हो गई थीं। इनमें सबसे बड़ी बच्ची की उम्र लगभग 15 वर्ष है, जबकि बाकी तीनों 8 से 10 वर्ष की हैं। इस संबंध में, बेला निवासी मंजर देवान ने गांव के ही मुस्तफा देवान और नुरैशा खातून के विरुद्ध अपनी पुत्री को गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्पश्चात थाना कांड संख्या 435/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।इस मामले के उद्भेदन के लिए अवर निरीक्षक रेणु कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि 2 दिसंबर से ये चारों बच्चियां लखनऊ के बालगृह में हैं। सूचना के आधार पर रेणु कुमार...









