जमीयत उलमा-ए-हिंद और अल-फातिमा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से किया रक्सौल में कंबल वितरण और मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
जमीयत उलमा-ए-हिंद, रक्सौल इकाई और अल-फातिमा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से किया रक्सौल में कंबल वितरण और मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
रक्सौल।(Vor desk)।जमीयत उलमा-ए-हिंद, रक्सौल इकाई और अल-फातिमा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से एक राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को शहर के कौड़ीहार रोड स्थित बबीता मैरेज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में ज़रूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए और एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।मौलाना कमरुज्जमा मजाहिरी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
ठंड में राहत के लिए जरूरतमंदों को कम्बल वितरण
आगामी कड़ाके की ठंड को देखते हुए, 125 आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को गर्म कंबल प्रदान किए गए। जमीयत उलमा-ए-हिंद, रक्सौल के सचिव मुफ्ती ज्याउल हक कासमी ने बताया कि यह सहायता सख्त ठंड में कमज़ोर व्यक्...









