धनुषा में मस्जिद तोड़फोड़ के विरोध में बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन: पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े गए
वीरगंज।(Vor desk)।नेपाल के धनुषा जिले में एक मस्जिद में तोड़फोड़ और धार्मिक ग्रंथ जलाने की खबर के बाद मधेस प्रदेश के बीरगंज में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रक्सौल सीमा से सटे बीरगंज के घंटाघर, छपकईया और गंडक चौक जैसे मुख्य इलाकों में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर यातायात ठप कर दिया और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने छपकईया पुलिस पोस्ट में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर भारी पथराव किया।
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें पांच राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए। इस हिंसक झड़प में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पर्सा के डीएसपी राजू कार्की ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल ...









