मैराथन दौड़ में एस.ए.वी. स्कूल के धावकों का दबदबा, दस में से छह पदकों पर जमाया कब्जा
रक्सौल।(Vor desk)। आईसीपी (एकीकृत जांच चौकी) परिसर में आयोजित ढाई किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में एस.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जीत का परचम लहराया है। 17 जनवरी को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था, जिसमें एस.ए.वी. के धावकों ने कुल दस पदकों में से छह पर अपना नाम दर्ज कराया।
छात्र वर्ग की श्रेणी में विद्यालय के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रतिभा दिखाते हुए शीर्ष पांच में से चार स्थानों पर कब्जा किया। इसमें रेहान फैज (पिता- मेराज अहमद) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि साहिद हवारी (पिता- हेसाबुल्लाह अंसारी) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में गौरव कुमार (पिता- मनोज महतो) चौथे और जटाशंकर कुमार (पिता- रामपुकार महतो) पांचवें स्थान पर रहे।
छात्राओं की श्रेणी में भी विद...









