15 मई तक भरे जाएंगे इग्नू के परीक्षा फॉर्म,30 जून तक होगा नामांकन!
रक्सौल।( vor desk )।इग्नू के जून सत्रांत परीक्षा 2020 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बिना विलम्ब शुल्क 15 मई 2020 तक बढ़ा दी गई है।उक्त जानकारी देते हुए के सी टी सी कॉलेज के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने देते हुए बताया कि लॉक डाउन की अवधि बढ़ने के कारण इग्नू ने अपने छात्र छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था की है । जुलाई 2020 सत्र के लिए सभी कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण एवं पुनः नामांकन की तिथि 30 जून तक कर दी गई है।नामांकन पोर्टल भी खुल गया है। सभी सुविधाएं ऑन लाइन है।प्रो0 सिन्हा ने इग्नू के सत्रांत परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए सत्रीय कार्य जमा करने की ऑन लाइन शुरुआत की गई है।जिन विद्यार्थियों ने अभीतक सत्रीय कार्य जमा नहीं किया है वे अपना सत्रीय कार्य स्कैन कर ई मेल के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा को भेजना है एवं उसका हार्ड कॉपी अपने पास ...









