लॉक डाउन:सप्ताह में 4 दिन ही खुलेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठानें,तीन दिन चालू रहेगा होम डिलीवरी सर्विस!
मोतिहारी/रक्सौल ।( vor desk )।कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं उक्त बीमारी से संभावित खतरे के मद्देनजर सम्पूर्ण बिहार में लॉक डाउन है। इस अवधि में खाद्यान्न, किराना, सब्जी, फल, दूध व दवा के प्रतिष्ठानों के खोलने का निर्देश प्राप्त है। उक्त निदेश के आलोक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को आंशिक संशोधन करते हुए कुछ आदेश दिए हैं। जिसमें प्रतिष्ठानों के खुलने के समय में कुछ फेर-बदल किया है। जिसके अनुसार पूर्वी चंपारण जिला के सभी मेडिकल स्टोर 24×7 की अवधि में खुले रह सकते हैं। जबकि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी व फल मंडी सुबह 6 बजे से 10 बजे तक एवं अपराह्न 2 बजे से अपराह्न 3बजे तक दूध की दुकान सुबह 6 बजे से 10 तक शाम 4 बजे से 5.30 तक खुले रहेंगे।
किराना पंखा चश्मा एवं किताब की दुकानों के लिए समय सुबह 6 बजे से अपराह्न 3 बजे तक खुलेंगे जो निम्न दिन को न...








