ऑन लाइन ‘लाल सलाम’:नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी और चीन कम्युनिष्ट पार्टी के बीच भीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग!
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी और चीन कम्युनिष्ट पार्टी के बीच भीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग में पुष्प कमल दहल उर्फ़ प्रचंड
काठमांडू।( vor desk )।एक ओर जहां चीन ने भारत को सबक सिखाने के लिए चीन,पाक व नेपाल के सेना के एक होने की धमकी दी है,वहीं, दूसरी ओर चीन के इशारे पर नाच रहे नेपाल की केपी ओली सरकार ने विवादित नक्शे को मान्यता के लिए संसद में संविधान संसोधन पारित किया,जिस पर राष्ट्रपति विधा भंडारी ने मुहर लगा दी।तो,इसी बीच नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) और चीन कम्युनिष्ट पार्टी (सीपीसी) के उच्च पदाधिकारियों के बीच शुक्रवार को भीडियो कन्फ्रेन्स के जरिये एक कार्यशाला शुरु हुई है ।जो भारत को चिढ़ाने जैसा है।
चीन व नेपाल की कम्युनिष्ट पार्टियों के इस कदम ने यह साफ कर दिया है कि नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार अब उतरी पड़ोसी के साथ न केवल खुल कर पींगे बढ़ा रहा है,बल्कि, आगे की रणनीत...








