छौड़ादानों के युवा पत्रकार विकास कुमार को अपराधियों ने गोली मारी,मोतिहारी रेफर!
घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करती पुलिस टीम
रक्सौल।( vor desk )।अज्ञात अपराधियों ने एक युवा पत्रकार को शनिवार की देर सन्ध्या गोली मार दी।गंभीर स्थिति में जख्मी पत्रकार विकास को इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया।जहां निजी नर्सिंग होम भर्ती किया गया है।स्थिति गम्भीर बनी हुई है। बताया गया है कि विकास दो गोली लगी है।एक गोली माथे पर लगी है।
बताया गया कि छौड़ादानों के भेलवा गावँ स्थित अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर कुछ लोगों से बात चीत करने के क्रम में दो बाईक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।घटना के कारणों का नहीं पता नही चल सका है।
बताया गया कि घायल विकास एक टीवी चैनल व न्यूज पोर्टल के लिए कार्यरत हैं।वे भेलवा निवासी रामाकांत प्रसाद के पुत्र है।वे छौड़ादानों जनता चौक से अपने भाई मनीष के प्रतिष्ठान से वापस लौट रहे थे।इसी बीच यह घटना घटी।विकास खुद रेड...








