Monday, June 8

सीमांचल

जिंदगी भर न भूलने वाले यादों को समेटे दो हजार लोगों की हुई वंदे भारत मिशन के तहत वतन वापसी!

जिंदगी भर न भूलने वाले यादों को समेटे दो हजार लोगों की हुई वंदे भारत मिशन के तहत वतन वापसी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत शनिवार को करीब दो हजार लोगों को इंट्री दी गई। अहले सुबह से ही आइसीपी गेट पर इंट्री के लिए कतार लग गई थी।जो शाम तक लगी रही।लेकिन,यह कतार खत्म नही हुई।करीब पांच सौ से ज्यादा लोग इंट्री से वंचित रह गए। उधर,शुक्रवार को इंट्री से वंचित लोगों को शनिवार को इंट्री मिली।लेकिन,उन्होंने जो त्रासदी झेली ,उसे वे जीवन भर शायद ही भूल पाएं। शुक्रवार को जब रक्सौल आइसीपी में इंट्री बन्द कर दी गई तो उनका दर दर भटकना नियति बन गई।नेपाल पुलिस प्रशासन ने उन्हें वापस लौटने नही दिया। वहीं,उन पर डंडे भी बरसाए गए।उन्हें रात नो मेंस लैंण्ड पर काटनी पड़ी।कुछ समाजिक संस्थाओं व स्थानीय लोगो ने उन्हें भोजन कराया। सुबह आंधी व बारिश के कहर से उनका सामना हुआ।भूख और बारिश में भींग जाने से एक युवक आइसीपी गेट पर ही अचेत हो गया।उसके साथियो...
रक्सौल में फिर मिला कोरोना संक्रमित,कोरेनटाइन सेंटर में संक्रमण की आशंका!

रक्सौल में फिर मिला कोरोना संक्रमित,कोरेनटाइन सेंटर में संक्रमण की आशंका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में कोरोना संकर्मीतो की संख्या 2 पहुंच गई है।शनिवार को कुल 12 रिपोर्ट आई,जिसमे एक युवक के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।बताया गया कि युवक उत्तराखंड के हल्द्वानी में मजदूरी करता था।वह सड़क मार्ग से अपने संगी साथियो के साथ रक्सौल आया था।जिसे रक्सौल के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में कोरेनटाइन किया गया था। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उक्त 40 वर्षीय युवक को उचित इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के गुड़गांव से आये 35 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उक्त केंद्र के लोगों की जांच हुई।जो उक्त संक्रमित के संपर्क में थे।इसी कड़ी में 12 लोगों की सेम्पलिंग की गई थी।जिसमे 11 लोग निगेटिव पाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि उक्त 40 वर्षीय युवक को स्वास्थ्य विभाग के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था।जहां से उसे मोतिहारी भेज दिया गया...
मुकेश कुमार बने जदयू  मीडिया सेल के रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के संयोजक!

मुकेश कुमार बने जदयू मीडिया सेल के रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के संयोजक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल (यू०) पूर्वी चंपारण के जिला सचिव नागा रोड निवासी मुकेश कुमार को जदयू मीडिया सेल रक्सौल विधान सभा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप कुमार,जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ,मीडिया सेल के जिला संयोजक रविन्द्र सिंह को धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी जिस विश्वास से मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है ।मै पूरी निष्ठा से दायित्व का निर्वहन करूंगा। इधर,मीडिया सेल के रक्सौल विधान सभा संयोजक बनने पर वरीय जिला उपाध्यक्ष एहतेशाम, रक्सौल नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ,प्रखंड अध्यक्ष डॉ सौरव राव,आदापुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,प्रखंड कार्यकारणी अध्यक्ष मुकेश पटेल,महिला प्रखंड अध्यक्ष पूनम देवी,युवा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, शैलेश गुप्ता,आनंद कुशवाहा,दुर...
भाजपा की बैठक में 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनने की अपील!

भाजपा की बैठक में 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनने की अपील!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शहर के कालीनगरी स्थित एक आवासीय परिसर में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें 31 मई को होने वाले प्रधानमंत्री के "मन की बात" की बात प्रत्येक बूथ पर आयोजित करने पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने की। बैठक में तय हुआ कि इस बार मन की बात सप्त ऋषियों के साथ करना है।सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर मन की बात सुनेंगे। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ई0 जितेंद्र कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रबीन्द्र कुमार सिंह, अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद, विजय कुशवाहा एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ0 शंकर ठाकुर उपस्थित थे। प्रो0 सिन्हा न...
लॉक डाउन में चोरी:घर का ताला तोड़ लाखो की सम्पति उड़ा ले गए चोर!

लॉक डाउन में चोरी:घर का ताला तोड़ लाखो की सम्पति उड़ा ले गए चोर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।लॉक डाउन में चोरी की घटना बढ़ती जा रही है।शुक्रवार की रात्रि शहर के लक्ष्मीपुर स्थित जगदम्बा नगर में एक घर के गेट का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर गिरोह ने लाखों की सम्पति चुरा लिया।इस बाबत पीड़ित पंडित अवधेश पांडे ने रक्सौल थाना में आवेदन दे कर जांच व कारवाई की मांग की है।उन्होंने बताया कि घर के गेट का ताला तोड़ कर करीब 70 हजार रुपये नकद समेत स्वर्णाभूषण ,कपड़ा व अन्य कीमती सामान चुरा ली गई।उन्होंने बताया कि उनकी मां की तबियत खराब थी।इस क्रम में वे घर से बाहर थे।जब सुबह घर पहुंचे तो ताला टूटा पाया गया।पेटी बक्सा समेत समान इधर उधर बिखरा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की है।इंस्पेक्टर अभय कुमार के मुताबिक,जांच पड़ताल की जा रही है। ...
अपने ही देश मे आने को तड़प रहे भारतीय नागरिक,इंट्री की जगह मिले डंडे,रक्सौल आईसीपी गेट पर फंसे हजारों लोग!

अपने ही देश मे आने को तड़प रहे भारतीय नागरिक,इंट्री की जगह मिले डंडे,रक्सौल आईसीपी गेट पर फंसे हजारों लोग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अपने ही देश मे इंट्री के लिए हजारों भारतीय नागरिक न केवल तड़प रहे हैं।बल्कि,दर दर भटक रहे हैं और उनके आंखों के आंसू सुख नही रहे।इसी क्रम में शुक्रवार को करीब एक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को रक्सौल इंटिग्रेटड चेक पोस्ट पर इंट्री नही मिल सकी।इन सभी भारतीय नागरिकों को वन्दे भारत मिशन के तहत वतन वापसी के लिए लाया गया था।इंट्री नही मिलने से भारतीय नागरिकों ने जम कर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया और दोनों देशों की सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।यही नही पीड़ितों का आरोप है कि रक्सौल आइसीपी गेट पर इंट्री को जमे लोगों को एसएसबी ने जबरदस्ती भगा दिया।जबकि, नेपाल लौटने का प्रयास कर रहे लोगों को नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस ने डंडे बरसाए और खदेड़ दिया। वहां फंसे लोग दिन भर कड़ी धूप और लू के बीच दिन काटी, वहीं, शाम तक इंट्री नही मिलने के बाद वे नो मेंस लैंण्ड और आस पास के ...
भारत से नेपाली नागरिको की स्वदेश वापसी के लिए प्रदेश 2 के सात बॉर्डर पॉइंट से मिलेगी इंट्री !

भारत से नेपाली नागरिको की स्वदेश वापसी के लिए प्रदेश 2 के सात बॉर्डर पॉइंट से मिलेगी इंट्री !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अब तक वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल से करीब 1800 भारतीय नागरिक आये स्वदेश नेपाली नागरिकों की भी हुई वतन वापसी,रक्सौल बॉर्डर से गये 600 लोग बीरगंज/रक्सौल।( vor desk )।वन्दे भारत मिशन के तहत नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी शुरू हो गई है।गुरुवार को करीब 602 लोगों को रक्सौल आईसीपी में इंट्री मिली।अब तक करीब 1800 से ज्यादा लोग रक्सौल के रास्ते भारत लौटे। वहीं, नेपाली नागरिकों की भी वापसी शुरू हो गई।गुरुवार को करीब 50 नेपाली नागरिकों को बीरगंज बॉर्डर पर इंट्री मिली।अब तक करीब 600 से ज़्यादा लोग रक्सौल बॉर्डर होते नेपाल पहुँचे। उधर,भारत मे फंसे नेपाली नागरिकों के वापसी के लिए एनओसी में विलम्ब करने से नेपाल सरकार व नेपाली प्रशासन को आलोचना व अव्यवस्था का सामना करना पड़ा है।इसको देखते हुए नेपाल सरकार ने प्रदेश दो के सात बॉर्डर से नेपाली नागरिकों की इंट्री देने का निर्णय किया ...
रक्सौल में कोरेनटाइन किये गए प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड वितरण!

रक्सौल में कोरेनटाइन किये गए प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड वितरण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के परसौना तपसी अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय परसौना तापसी तपसी स्थित कोरेंटाइन सेंटर पर रहे दिहाड़ी मजदूरों को मुखिया मीरा देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि बृज किशोर प्रसाद यादव के द्वारा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की जो नीति और निर्देश के तहत पंचायत के सभी प्रवासी मजदूर ,जो बाहर में रह रहे थे उनके लिए पंचायत स्तर पर काम उपलब्ध कराया जाएगा ।उसके तत्पश्चात लोगों को प्रतिदिन मनरेगा के तरफ से ₹202 प्रतिदिन रोजगार देने पर मिलेगा। मौके पर मनरेगा सहायक रामप्रवेश राम, राजकीय मध्य विद्यालय परसौना तपसी के प्रधानाध्यापक अजीत श्रीवास्तव, एमटीएस शिक्षक (नरवा टोला) कृष्ण देव महतो यूएमएच शिक्षक (जैन टोला) मोहम्मद वकील साहब और शिक्षक उमाशंकर ठाकुर, लोकतांत्रिक जनता दल के जिला उपाध्यक्ष सौ रंजन कुमार यादव, निरंजन साह आदि ने सरकार व पंचायत...
वैश्य समाज को संगठित होना होगा,तभी मिलेगी पहचान और अधिकार:रवि मस्करा

वैश्य समाज को संगठित होना होगा,तभी मिलेगी पहचान और अधिकार:रवि मस्करा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
राष्ट्रीय वैश्य महासभा के रक्सौल के पदाधिकारियों का किया गया अभिनन्दन रक्सौल।(vor desk ) राष्ट्रीय वैश्य महासभा के रक्सौल के नव मनोनीत सदस्यों को बधाई दी गई।राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश प्रवक्ता रवि मस्करा ने नगर अध्यक्ष पद पर कोइरियाटोला निवासी राजकुमार रौनियार एवं नगर मीडिया प्रभारी पद पर मुकेश कुमार साहू के मनोयन का स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। श्री मस्करा ने कहा कि वैश्य समाज को संगठित और एक जुट होना होगा।तभी पहचान बनेगी और अधिकार मिलेगा।उन्होंने जिलाध्यक्ष मुनचुन साह एवं प्रदेश महासचिव संजय जायसवाल को भी बधाई दिया। जिन्होंने वैश्य जाती की मजबूती के लिए कमिटी का मनोनयन किया।श्री मस्करा ने प्रदेश अध्यक्ष समीर महासेठ एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पी के चौधरी का भी आभार व्यक्त किया। एवं नव मनोनीत सदस्यों के रचनात्मक कार्यकाल की कामना ...
बजरंग दल हिंदुस्तान ने रक्सौल बॉर्डर पर कोरोना से लड़ रहे ‘कोरोना योद्धाओं’ को  किया सम्मानित!

बजरंग दल हिंदुस्तान ने रक्सौल बॉर्डर पर कोरोना से लड़ रहे ‘कोरोना योद्धाओं’ को किया सम्मानित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
इंस्पेक्टर अभय कुमार को किया गया सम्मानित रक्सौल।( vor desk )। बजरंग दल हिंदुस्तान ने देश और शहर की सुरक्षा मे लगे प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान चला कर सम्मानित किया । इसकी शुरुआत रक्सौल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह व रक्सौल के बीडीओ कुमार प्रशांत को सम्मानित कर किया गया। अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह बीडीओ कुमार प्रशांत वहीं, गुरुवार को रक्सौल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार और प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ अमित जायसवाल,बीएचएम सतीश कुमार शाही आदि को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशाल कुशवाहा ने की ।जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने कहा समाज के पुलिस-प्रशासनिक वारियर्स को सम्मानित करना हम सभी का कर्तव्य है ।तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मंकेशवर ने भी प्रशासनिक अधिकारियो की प्रश...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!