स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आन- बान -शान से लहराया तिरंगा,कोरोना काल में भी बही देशभक्ति की बयार!
रक्सौल में जश्न- ए -आजादी:एसडीओ सुश्री आरती कुमार व डीएसपी संजय झा ने किया ध्वजारोहण!
कोरोना संक्रमण को ले कर सोशल डिस्टेंस के अनुपालन पर दिखा जोर,गूंजता रहा वन्देमातरम !
रक्सौल।(vor desk )। 74 वीं भारतीय स्वतन्त्रता दिवस का जश्न रक्सौल में धूम धाम से मना।इस अवसर पर रक्सौल अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ सुश्री आरती ने ध्वजारोहण किया।तो,अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में डीएसपी संजय झा ने ध्वजारोहण किया।
मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गई।वातावरण राष्ट्र गान 'जन गण मन ..' के गायन के साथ गुंजित हो उठा।वंदेमातरम के नारे लगे।झंडोतोलन समारोह में गण्य मान्य लोग उपस्थित रहे।
झंडोत्तोलन की शुरुआत एसडीओ सुश्री आरती के आवास पर 7: 50 से शुरू हुई।उसके बाद एसडीएम द्वारा ही अनुमंडल कार्यालय में 8:10 बजे व 8: 20 बजे डीएसपी संजय कुमार झा ने झंडोतोलन ...









