गुंडागर्दी करने के जुर्म में बारात निकलने से पहले दूल्हा गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार!
रक्सौल।(vor desk)।स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करना व व्यापारी के घर मे घुस कर गुंडा गर्दी करना एक युवक को तब महंगा पड़ गया,जब वह दूल्हा बना और बारात घर से निकलने वाली थी।लेकिन,दबंगई के कारण दुबकी पुलिस के कार्रवाई न करने पर सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न संघ संगठन जब आगे आये,तो,आखिर कार आनन फानन में उसकी गिफ्तारी हो गई।दुल्हन को लाने जाने के बजाए उसे और उसके समर्थकों को हवालात की सैर करनी पड़ गई।
दरअसल,शहर के वार्ड नम्बर चार स्थित मिश्रा टोली में जुआ,शराब का धंधा चल रहा था।स्वाभाविक है उसे संरक्षण था।इसी का विरोध करना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया ।क्योंकि,वहां पास में ही उसकी दुकान थी,यही नही मुहल्ले की बहू बेटियों को भी छेड़ा जाता था।क्योंकि, उस अड्डे पर असमाजिक तत्वो का जमावड़ा लगता था।यह हम नही कह रहे,बल्कि, पुलिस को पीड़ित व्यापारी के दिये गए आवेदन में इसका खुलासा है।
पीड़ित च...









