सुरक्षा से खिलवाड़:नेपाल से पैदल ही पश्चिम बंगाल को चल दिये 19 मजदूर,कोई पूछवैया नहीं!
*बॉर्डर सील होने के बावजूद 19 मजदूर सीमा पार कर पहुंच गए रामगढ़वा, एसएसबी या पुलिस ने कहीं नही रोका
रक्सौल।( vor desk )।भारत- नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। नेपाल में लॉक डाउन और भारत नेपाल की बीच बॉर्डर सील होने के बावजूद 19 मजदूर भारत मे प्रवेश कर गए है।वो भी जब पूर्वी चंपारण जिला में 9 कोरोना मरीज मिलने के बाद जिला को रेड जोन में शामिल कर दिया गया है । रेड जोन होने का मतलब जिले में कर्फ्यू जैसे स्थित रहेंगे। आपातकालीन सेवा और अनिवार्य ट्रेड सेवा छोड़कर किसी के घूमने फिरने पर सख्त मनाही है। आसपास दो से ज्यादा लोग खड़ा नही हो सकते ।लेकिन ये 19 मजदूर आराम से हाइवे पकड़ कर पैदल पश्चिम बंगाल के मालदा जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हम सभी बारा जिला के जीतपुर स्थित स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं।लेकिन,फैक्ट्री सञ्चालक कोई मदद नही कर रहे।उल्टे घर जा...









