डीएम -एसपी के नेतृत्व में रक्सौल में मतदाता जागरूकता रथ को किया गया रवाना,लोगों को किया जागरूक
रक्सौल।( vor desk )।आगामी विधानसभा चुनाव 2020 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष व भयमुक्त रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है।इस को ले कर मोतिहारी, बेतिया के डीएम एवं एसपी और बगहा के एसपी ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना।
बताया गया कि नेपाल में इंडो नेपाल मीटिंग के लिए रवाना होने से पहले सोमवार की सुबह लोक तंत्र के महापर्व को सफल बनाने और शत प्रतिशत मतदान कराने के आह्वान के साथ पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसपी नवीनचंद्र झा, पश्चिम चम्पारण के डीएम कुन्दन कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा, बगहा एसपी अनिल कुमार ने सोमवार को गम्हरिया चौक पर जागरूकता रथ को संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके साथ ही गुब्बारे उड़ा कर लोगों से लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने की अपील की और शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए पैदल मार्च किया।
रक्सौल...









