सीएम नीतीश ने किया साढ़े पांच करोड़ की लागत से बने योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन !
रामगढ़वा ।(vor desk )।जलजीवन हरियाली योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रामगढ़वा प्रखंड के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया ।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान रामगढ़वा प्रखंड के आदर्श पंचायत के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके चम्पापुर पंचायत के मनना गाँव मे मनरेगा योजना के तहत 20 लाख की लागत से बने पेवर ब्लॉक सह आदर्श तालाब व आत्मनिर्भर अभियान के तहत प्रवासियों द्वारा लगाए जा रहे हाट का उद्घाटन किया ।
चम्पापुर में बने स्वच्छता अभियान के छह सीट वाले सामुदायिक शौचालय , पखनहिया के मुड़वा में झलही सोती में चेकडैम सह पुलिया निर्माण प्राक्कलित राशि सैंतीस लाख ,शिव नगर पंचायत के लौकरिया पईन में साढ़े 19 लाख की लागत से बने चेकडैम सह पुलिया निर्माण ,चम्पापुर में मनरेगा भवन व पंचायत भवन पर वाटर हार्वेस्टि...









