नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 217,’कोरोना हॉट स्पॉट’ बने पर्सा समेत बारा जिला में कर्फ्यू !
रक्सौल।(vor desk )।मंगलवार को नेपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 217 पहुंच गई है ।जबकि,मंगलवार को एक ही दिन में पर्सा जिला में 57 लोगों में संक्रमण की पुष्टि से देश भर में हड़कंम्प मच गया।वहीं, सीमा क्षेत्र मे भी लोग दहशत में आ गए।क्योंकि,यह जिला बिहार के पूर्वी चम्पारण व पश्चिम चंपारण जिले से जुड़ा है।इस बीच,पर्सा और बारा जिला में 18 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।बोर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।नेपाल सेना सक्रिय हो गई है।
बताया गया है कि राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला काठमांडू टेकू के द्वारा किए गए परीक्षण में मंगलवार को प्रथम रिपोर्ट में बीरगंज( पर्सा जिला) के 39, बारा के 1, रुपन्देही के 9, तथा कपिलवस्तु के 8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।इस हिसाब से नेपाल में कुल कोरोना संकर्मीतो को संख्या 191थी।वहीं, देर शाम दूसरी रिपोर्ट भी आ गई।नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के...









