अब बैंड-बाजे संग शादियों में निकलेगी बरात, 150 लोगों के शामिल होने की अनुमति, विरोध के बाद सरकार ने बदला नियम
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में फिर से बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने पिछले दिनों कई नियम बनाये थे। एक नियम यह भी था कि बरात में बैंड बाजा नहीं होंगे व 100 से अधिक बराती भी नहीं होंगे। मगर विरोध के कारण सरकार ने पूर्व में जारी आदेश को अब बदल दिया है। अब बैंड-बाजों के साथ बारात निकालने की अनुमति होगीं। विवाह में अब 150 लोग शामिल हो सकते हैं।:बता दें कि पूर्व में बैंड बाजा कीे कमेटियों ने आदेश को लेकर सड़क पर उतर कर विरोध के लिए आगे आ गए थे, जिसके बाद गृह विभाग ने निर्णय लेते हुए कहा कि अब स्टाफ सहित 150 लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं शादी में बैंड बाज के साथ बारात निकालने की अनुमति रहेगी।
इससे पहले गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने नए आदेश के संबंध में जानकारी दी थी कि शादी में 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। यह नियम आज से 3 दिसंबर तक लागू रहेगी। इन सौ लोगों में बारातियों...









