Sunday, June 14

सीमांचल

अधिक से अधिक महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ें: संतोष कुमार सिंह

अधिक से अधिक महिलाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ें: संतोष कुमार सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर रक्सौल अनुमंडल के बीएलओ और आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।गुरुवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बीडीओ संदिप सौरभ ने सभी बीएलओ को छुटे व नए लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला वोटरो की संख्या काफी कम है।इसलिए महिलाओं का नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में जोडे। वहीं,अनुमण्डल के अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाएं।ज्यादा से ज्यादा नाम जोड़ें। उन्होंने कहा कि पुरे पूर्वी चंपारण जिला मे महिला मतदाताओं की औसत संख्या 896 है। जबकि रक्सौल मे महिला मतदाताओं की संख्या 884 है। रक्सौल विधानसभा मे महिला मतदाताओं की संख्या सबसे कम 862 है। जिसको लेकर बीएलओ के साथ बैठक की गयी। उन्होंने बताया कि प्रपत्र 6 में नये नाम को...
काश,पब्जी पर पहले लगता बैन,तो,नही जाती दिल्ली जामिया में पढ़ने वाले रामगढ़वा के इस युवक की जान!

काश,पब्जी पर पहले लगता बैन,तो,नही जाती दिल्ली जामिया में पढ़ने वाले रामगढ़वा के इस युवक की जान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* पब्जी गेम खेलने से रोकने पर युवक ने की आत्महत्या,तिलावे पुल पर से कूद कर गवाई जान* मृतक रामगढ़वा बाजार का था निवासी,पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में रामगढ़वा ।( vor desk )। काश ,मोदी सरकार ने चाइनीज एप्स पब्जी को पहले बैन कर दिया होता!अगर ऐसा होता तो रामगढ़वा के युवक की जान नही जाती।इन दिनों पब्जी के नशे में जान देना भी युवको का शगल बन चुका है।इसी का उदाहरण है,जो,इस युवक ने नदी में कूद कर जान दे दी। दरअसल,माता पिता द्वारा पबजी गेम को खेलने से रोके जाने पर इस युवक ने गुस्से में आकर पुल पर से कूद कर आत्महत्या कर लिया। यह मामला प्रकाश में आने के बाद लोग अफसोस कर रहे हैं। बताया गया है कि घटना मंगलवार की रात में घटी ।जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है । मृतक रामगढ़वा गोला रोड निवासी इम्तियाज़ अहमद ...
रेल परिचालन शुरू होने से हर्ष,रक्सौल स्टेशन हुआ गुलजार!

रेल परिचालन शुरू होने से हर्ष,रक्सौल स्टेशन हुआ गुलजार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लॉकडाउन के कारण विगत छह महीने से ठप पड़े रेल्वे की सेवा को शुरू कर दिया गया।बुधवार को पटना ,समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर के लिए रेल सेवा शुरू किया गया । जिससे स्टेशन परिसर में यात्रियों के चहल-पहल होने से आज रक्सौल स्टेशन परीक्षेत्र गुलजारमय हो गया। प्राप्त सूचना अनुसार ट्रेनों की जारी की गई सूची के मुताबिक रक्सौल से पाटलिपुत्र पटना के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित 3 जोड़ी गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से छ बजे सुबह प्रस्थान किया दूसरी गाड़ी डेमो जो बैरगनिया सीतामढ़ी दरभंगा के रास्ते समस्तीपुर तक जाती है सुबह के 9:00 बजे प्रस्थान किया तो वही तीसरी गाड़ी दोपहर के 2:00 बजे सुगौली मोतिहारी भाया मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान किया सफर कर रहे यात्री बेरोजगारी और तंगहाली क...
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया छौड़ादानों में नल जल योजना में अनियमितता की जांच,उर्वरक तस्करी को ले लगाई फटकार !

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने किया छौड़ादानों में नल जल योजना में अनियमितता की जांच,उर्वरक तस्करी को ले लगाई फटकार !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने अधिकारियों की टीम गठित कर छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र में औचक निरीक्षण को पहुंच गए,जिससे हड़कम्प रहा। इस दौरान क्षेत्र के भेलवा पंचायत के विभिन्न वार्डों की नलजल योजना की धरातल पर जाकर पड़ताल की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस क्रम में सबसे पहले डीएम ने वार्ड नं0 सात के नलजल योजना की जांच की और कतिपय अनियमितताओं को लेकर संबद्ध पंचायत सचिव की क्लास लगाई तथा अविलंब आवश्यक अभिलेख उपस्थापित करने का निर्देश दिया। वही नलजल योजना के जेई से नलजल के गुणवत्ता की जानकारी ली, किंतु जेई को इस बात की जानकारी तक नही था किस कंपनी का मोटर है लगा है नल जल योजना में। डीएम द्वारा कुछ कंपनी का नाम बताए जाने पर जेई ने कहा कि किर्लोस्कर कंपनी का मोटर लगा है। उन्होंने मौके पर वार्ड सदस्य से लाभान्वित परिवारों...
थम नही रही शराब की तस्करी,एसएसबी व हरैया पुलिस ने बरामद किया शराब!

थम नही रही शराब की तस्करी,एसएसबी व हरैया पुलिस ने बरामद किया शराब!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारत- नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने रक्सौल अनुमंडल के विभिन्न बॉर्डर पर 440 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। एक ओर जहां सिसवा बीओपी के जवानों ने सिसवा सीमा के पीलर संख्या 398 के पास से गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी टीम ने छापेमारी कर 300 एमएल का 300 पीस नेपाली कस्तुरी शराब बरामद किया।जबकि तस्कर भाग निकले। वहीं,भारत नेपाल सीमा पर तैनात महुआवा एसएसबी कैंप के जवानों ने सोमवार की देर रात कटकेनवा सरेह से एक सौ चालीस बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया तस्कर आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव निवासी बताया गया है। हरैया ओपी द्वारा शराब बरामद:नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 5 बोतल बियर व बाइक के साथ दो युवको को हरैया ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दो युवक 750 एम एल के पांच बोतल ...
भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की हुई घोषणा

भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की हुई घोषणा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि 33 सदस्यीय बिहार प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है।जिसमें एक संयोजक एवं 6 सह संयोजक पद पर पंकज क्रांतिकारी, प्रो. अखिलेश्वर तिवारी, डॉ. कुमार संजीव, पंकज कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. मनीष सिंह मनोनीत किये गए हैं। साथ ही डॉ. गणेश सिंह को वित्त रहित कॉलेज प्रमुख, डॉ. गिरिजेश नंदन कुमार को मुख्यालय प्रभारी, कुमार पीयूष राज को प्रवक्ता, सुभेष कुमार सिंह को कार्यालय प्रभारी, डॉ. संजय श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी तथा 21 कार्यसमिति के सदस्य घोषित किये गए। प्रो. सिन्हा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल एवं सह संगठन महामंत्री शिवनारायण से राय-विमर्श के ब...
परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए 2 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलेगी स्पेशल ट्रेनें!

परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए 2 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलेगी स्पेशल ट्रेनें!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स की संख्या काफी अधिक है. इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को भी राज्य सरकार के स्तर पर एक हाई लेवल मीटिंग की गई थी. जिसके बाद इंटर डिस्ट्रिक्ट और लोकल ट्रेनें चलाने की अनुशंसा की गई थी. अब रेलवे ने राज्य सरकार की अनुशंसा को मान लिया है.मंगलवार की शाम रेलवे की तरफ से 20 जोड़ी स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों को 2 सितंबर से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा. इन ट्रेनो के रूट पर पड़ने वाले स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर को भी खोला जाएगा. साथ ही यूटीएस मोबाइल एप के जरिए भी जनरल टिकट लिए जा सकेंगे. * रक्सौल से पटना व मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर के लिए ट्रेन IIT (JEE), NEET और NDA के परीक्षार्थियों के लिए दो जोड़ी इंटरसिट...
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन,सात दिन का राजकीय शोक घोषित!

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन,सात दिन का राजकीय शोक घोषित!

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
नई दिल्ली।(vor desk )।केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. कई दिनों से अस्पताल में भर्ती प्रणब मुखर्जी का सोमवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को सेना के अनुसंधान एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. बाद में उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया था. अस्पताल में उनका इलाज विशेषज्ञों की एक टीम कर रही थी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभ‍िजीत मुखर्जी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अभ‍िजीत मुखर्जी ने ट्वीट करके लिखा, ''भारी मन के साथ, आपको यह सूचित करना है कि मेरे पिता श्री प्रणव मुखर्जी का अभी आरआर अस्पताल के डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों और पूरे भारत में लोगों से मिली दुआओं और प्रार्थनाओं के बावजूद निधन हो गया है! मैं आप सभी को ध...
रक्सौल में आयोजित हुआ श्री बलभद्र पूजनोत्सव,कोरोना से मुक्ति के लिए की गई प्रार्थना!

रक्सौल में आयोजित हुआ श्री बलभद्र पूजनोत्सव,कोरोना से मुक्ति के लिए की गई प्रार्थना!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।कलवार कल्याण समिति द्वारा रक्सौल में श्री बलभद्र भगवान की पूजा आयोजित हुई। शहर के रामजानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित इस पूजनोत्सव केवल कार्यकारणी सदस्यों उपस्थिती के बीच सम्पन्न हुई। समिति के अध्यक्ष डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ बाबल जी अपने पत्नी के साथ मुख्य यजमान के रूप में पूजन किया। वहीं,आचार्य पप्पू पांडे ने पूरी विधि के साथ पूजा को सम्पन्न कराया। जहाँ उपस्थित सदस्यों ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।साथ ही इस मौके पर सबो ने श्री बलभद्र से कोविड-19 से मुक्ति हेतु प्रार्थना की। उक्त जानकारी समिति के विक्रम कुमार गुप्ता ने दी। मौके पर नगर परिषद के उप सभापति रोहिणी साह व उनके पति बप्पी साह के साथ महासचिव चंदन गुप्ता, सचिव ध्रुप प्रसाद, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष गणेश कु...
निजी शिक्षकों को आर्थिक राहत के लिए भाजपा नेता डॉ0 अनिल सिन्हा ने उठाई आवाज,सीएम को लिखा पत्र

निजी शिक्षकों को आर्थिक राहत के लिए भाजपा नेता डॉ0 अनिल सिन्हा ने उठाई आवाज,सीएम को लिखा पत्र

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर छोटे-छोटे विद्यालयों सहित उसमें कार्यरत शिक्षकों को आर्थिक राहत देने की मांग की है। प्रो0 सिन्हा ने कहा है कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में निजी शिक्षण संस्थानों का बहुत बड़ा योगदान है ।उस में कार्यरत शिक्षकों की अच्छी संख्या है जो स्कूल में मिल रहे अल्प मानदेय के साथ ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार के भरण-पोषण के साथ शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। मान- सम्मान के साथ जीवन व्यतीत हो रहा था। यह एक बहुत बड़ा स्वयं संचालित व्यवसाय है जो इस कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन में आर्थिक दृष्टि से ग्रस्त होकर त्राहि-त्राहि कर रहा है। उन्हें विद्यालयों से कुछ प्राप्त होता है और ना ही ट्यूशन से। किराए पर चलने वाले विद्यालयों की किराया...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!