बिहार में महागठबंधन मजबूत विकल्प,तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार:डॉ0 नदीम
रक्सौल(vor desk)।राष्ट्रीय जनता दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 नदीम अहमद ने कहा है कि विधानसभा सभा चुनाव 2020 एनडीए सरकार पर भारी पड़ेगा।नीतीश सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत विकल्प है।तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनना तय है।
उक्त बातें उन्होंने आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के नव मनोनीत जिला स्तरीय अध्यक्ष व प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं को अभिनंदन कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर कही।उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं के बीच दल के नीति सिद्धांतों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए डॉक्टर नदीम ने यह कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर दल के प्रत्याशी को जिताने का काम करें। क्योंकि वर्तमान सरकार में नेताओं अधिकारियों की गठजोड़ से लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ा गया है। गरीबों मजदूरों के आवाज व समस्या को कोई सुनने वाला...









