Thursday, March 12

सीमांचल

पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद व रक्सौल के प्रखंड प्रमुख सपत्नीक कोरोना संक्रमित!

पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद व रक्सौल के प्रखंड प्रमुख सपत्नीक कोरोना संक्रमित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नरकटिया विधान सभा के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,उनकी पत्नी और उनके एक सहायक कोरोना संक्रमित हो गए हैं।इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने एक ताजा पोस्ट में दी है।उन्होंने कहा है कि वे सपत्नीक कोरोना संक्रमित हो गए हैं।और होस्पिटलाइज हैं।इस खबर के बाद सीएम नीतीश कुमार व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भी हाल चाल लिया है।उन्होंने कहा कि वे इलाज की प्रक्रिया में हैं। इधर,रक्सौल के प्रखंड प्रमुख भी सपत्नीक कोरोना संक्रमित हो गए हैं।इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की है। बता दे कि रक्सौल में कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए सोमवार को रक्सौल पीएचसी द्वारा रक्सौल शहर के वार्ड 4 स्थित कण्टोमेन्ट जोन में कोरोना जांच शिविर लगाया गया।इस दौरान डीसीएलआर मनीष कुमार ने पहुंच कर शिविर का निरीक्षण...
कोरोना जैसे बीमारी से बचाव के लिए प्रकृति से जुड़ने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण जरूरी  :प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा

कोरोना जैसे बीमारी से बचाव के लिए प्रकृति से जुड़ने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण जरूरी :प्रो0 डॉ0 अनिल सिन्हा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर अपने घर के छत पर पौधों की पूजा की एवं रक्षा बांधकर उनके संरक्षण एवं रक्षा का संकल्प लिया। प्रो0 सिन्हा ने बताया कि उनके घर पर 500 से अधिक गमले है और उसने सामान्य पौधों के अलावे मेडिसिनल पौधे भी है। ऐसे मेडिसिनल पौधों की वर्तमान में बहुत आवश्यकता है। प्रो0 सिन्हा ने आम लोगों से रक्षा बंधन के अवसर पर पौधों एवं जलाशयों की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की है। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि वृक्षों एवं सरिसवा नदी की रक्षा के लिए प्रतिवर्ष भव्य आयोजन किया जाता रहा है पर इस बार लॉक डाउन के कारण प्रतीकात्मक रूप से गमले में स्थित पौधों एवं कमल के पौधा को राखी बांधने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा जीवन की रक्षा है। अगर जीवन को बचाना है तो जलाशय एव...
भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ ने राज्यपाल व सीएम से की इंटर में नामांकन प्रक्रिया रोकने की मांग

भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ ने राज्यपाल व सीएम से की इंटर में नामांकन प्रक्रिया रोकने की मांग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने बिहार के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से पत्र लिखकर 4 अगस्त से कालेजों में प्रारम्भ होने वाली इंटर नामांकन की प्रक्रिया पर यथा शीघ्र रोक लगाने की मांग की है ।प्रो0 सिन्हा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पूरा बिहार त्रस्त है और प्रतिदिन कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही हैं,वहाँ कॉलेजों में सैकड़ो विद्यार्थी आएंगे और सोशल डिस्टेंडिंग सहित अन्य की धज्जियां उड़ेगी। कोई रोक नहीं सकता है।अभिभावक शिक्षा मंत्रालय के आदेश पर असहज हैं,चारों ओर भय व्याप्त है।कर्मचारी डरे हुए हैं। इस परिस्थिति में कॉलेज को खोलना एवं नामांकन प्रक्रिया चलना बिल्कुल ही खतरनाक है।इसलिए विद्यार्थी हित, अभिभावक हित एवं कर्मचारी हित में इसे तत्काल रोका जाए। प्रो0 सिन्हा ने कहा है कि जहां मोटरसाइकिल चलने पर रोक है और यात्री सु...
सीडीपीओ रीमा कुमारी ने किया पदभार ग्रहण,जयमाला कुमारी की हूई विदाई!

सीडीपीओ रीमा कुमारी ने किया पदभार ग्रहण,जयमाला कुमारी की हूई विदाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रीमा कुमारी का स्वागत रक्सौल।( vor desk)।केन्द्र का संचालन शत प्रतिशत हो। आँगनबाड़ी केन्द्रों से मिलने वाले लाभुको को लाभ ससमय मिले।इसके लिए कार्य किया जायेगा।वही जिला मे परियोजना प्रथम स्थान पर रहे इसके लिए हम पूर्णतः संकल्पित हो कर कार्य करेंगे।उक्त बातें नव पदस्थापित सी डी पी ओ रीमा कुमारी ने सोमवार को पदभार ग्रहण के बाद कही। उन्होंने कहा कि आँगनबाड़ी सेविकाओ को परिवार के सदस्य मानकर कार्य कराया जायेगा। काम मे किसी प्रकार की कोताही बरदास्त नहीं की जायेगी।यहां बता दे कि वर्तमान सी डी पी ओ जयमाला कुमारी के द्वारा रीमा कुमारी को पदभार सौपा गया। जयमाला कुमारी की हुई विदाई वहीं,जयमाला कुमारी को विदाई दी गई।मौके पर कार्यलय सहायक प्रभु प्रसाद यादव, एलस पुष्पा गुप्ता ,नितू कुमारी, सुनीता कुमारी, अनिता कुमारी, मीरा कुमारी, डाटा ऑपरेटर आदित्य कुमार सहित अन्य मौजूद थे। ...
राजद द्वारा रक्षा बंधन पर ‘सुरेश चला बहन के द्वार ‘कार्यक्रम आयोजित,बहनों की रक्षा का संकल्प!

राजद द्वारा रक्षा बंधन पर ‘सुरेश चला बहन के द्वार ‘कार्यक्रम आयोजित,बहनों की रक्षा का संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राजद के रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव ने सोमवार को रक्षा बंधन के अवसर पर 'सुरेश चला बहन के द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान श्री यादव ने सुबह अपने निज निवास कौङिहार गाँव से सैकड़ों बहनों से राखी बधंवाकर आशीर्वाद लिया। वही बहनो की रक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान श्री यादव ने कहा कि मेरे द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर विधानसभा के क़रीब तीन दर्जन गावों में जाकर बहनो से राखी बंधवाने का संकल्प लिया गया है।जिसकी शुरूआत यहां से की गई है। उन्होंने बताया कि यह एक अनोखा कार्यक्रम है।जिसकी शुरुवात राजद ने की है।उन्होंने कहा कि हमने बहनों के रक्षा का संकल्प लिया है।उसे मरते दम तक निभाएंगे।उन्होंने बताया कि रक्सौल विधानसभा के नकरदेई, मुर्तिया ,श्यामपुर, धबधबवा ,हिरा छपरा ,लक्ष्मी पुर, अररा ,सहित तीन दर्जन गावों में भ्रमण कर राखी ब...
रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बने डा0 एस0 के0 सिंह।

रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बने डा0 एस0 के0 सिंह।

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 एसके सिंह बनाये गए हैं।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 शरतचंद्र शर्मा ने सोमवार को डा एस के सिंह को पदभार सौंप दिया। बता दें कि रक्सौल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 शरतचंद्र शर्मा पूर्वी चंपारण जिला के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के पद का प्रभार भी देख रहे थे।सूत्रों के मुताबिक,डॉ0 शर्मा विगत एक पखवाडा पूर्व तबियत खराब होने से छुट्टी में चले गए।इसके बाद से ही डॉ 0 एसके सिंह पीएचसी के प्रभार में थे। इधर,कोरोना संक्रमण व जिला में दायित्व को देखते हुए डा0 शरतचंद्र शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डा0 सुशील कुमार सिंह को उन्होंने पूर्ण प्रभार सौप दिया। बताते चले कि डॉ0 सिंह भेलाही एपीएचसी के प्रभारी के साथ कोरोना के नोडल पदाधिकारी भी थे।जिनको अब पीएचसी का प्रभारी चिक...
भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ का हुआ गठन,शिव पूजन प्रसाद बने सह संयोजक व महामंत्री

भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ का हुआ गठन,शिव पूजन प्रसाद बने सह संयोजक व महामंत्री

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ की रक्सौल जिला कमिटी की एक बैठक सोमवार को आयोजित हुई।जिसमे कमिटी की ओर से देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गई। वहीं, जिला कमिटी व्यापार प्रकोष्ठ का गठन जिला संयोजक गणेश धनोठिया ने करते हुए बताया कि व्यवसायिक हितों का समुचित ध्यान रखा जाएगा। कमिटी गठन में विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसाय से जुड़े समाजसेवी लोगों को सम्मानजनक स्थान दिया गया है। जिसमें सह-संयोजक शिवपूजन प्रसाद(महामंत्री),आलोक कुमार श्रीवास्तव-मंत्री,राजू कुमार- आईटी सेल प्रभारी,अशोक कुमार शर्मा उर्फ अन्नु शर्मा- प्रवक्ता तथा मिडिया प्रभारी सहसचिव के पद पर शम्भु प्रसाद चौरसिया को नियुक्त किया गया है। साथ ही मंडल क्षेत्रीय प्रभारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है जिसकी सूची भी जारी की गई है।श्री धनोठिया ने कहा है कि सबका साथ,सबका विका...
राखी का व्यापार रहा मन्दा,रक्षाबन्धन पर्व नही दिखा बाजार में लेटेस्ट कलेक्शन!

राखी का व्यापार रहा मन्दा,रक्षाबन्धन पर्व नही दिखा बाजार में लेटेस्ट कलेक्शन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना काल मे लॉक डाउन के कारण राखी का व्यापार फीका रहा।जिला प्रशासन द्वारा राखी पर 2 व 3अगस्त को बाजार खोलने की अनुमति दी गई।लेकिन,इसकी तैयारी दुकानदारों ने नही की थी।अचानक आदेश मिलने से दुकान खुले और ग्राहक भी दिखे।लेकिन,उत्साह की जगह खानापूर्ति दिखी।क्योंकि,आने जाने की सुविधा नही होने व समय नही रहने से मायूसी रही। https://youtu.be/6g4cMNSROpM बताया गया कि बाजार पिछले साल राखी का 80 लाख का व्यापार राखी पर्व पर हुआ था। अबकी बार लॉकडाउन के कारण 80 लाख का 15 परसेंट भी सेल नहीं हुआ। बचे हुए राखी को ही व्यापारी 2 दिन के लॉक डाउन में व्यापार करने में मजबूर दिखे।इसलिए उनकी निराश भी साफ दिखी।उनका दर्द था कि पहले से नही पता था कि दुकाने खुलेंगी या नही।इस बार लॉक डाउन ने कमर तोड़ रखी है।डवांडोल आर्थिक स्थिति के बीच सस्ते दामों की ही राखियों की डिमांड रही।जबकि, बॉर्डर...
रक्सौल में मिले 10,रामगढ़वा में 7छौड़ादानो में 3 व आदापुर में 2 संक्रमित!

रक्सौल में मिले 10,रामगढ़वा में 7छौड़ादानो में 3 व आदापुर में 2 संक्रमित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।रविवार को हूई जांच में मोतिहारी के 13, मोतिहारी सदर प्रखंड के 12, रक्सौल के 10, बंजरिया व रामगढ़वा के सात-सात, अरेराज के पांच, मेहसी व हरसिद्धि के चार-चार, छौड़ादानो व घोड़ासहन के तीन-तीन, आदापुर, पकड़ीदयाल, चिरैया के दो - दो, तथा पताही, सुगौली, मधुबन, ढाका व तुरकौलिया के एक-एक संक्रमित शामिल है। बताया गया है कि रक्सौल पीएचसी में कुल 29 लोगों की जांच हुई।जिसमें 10 लोग संक्रमित पाए गए।इसकी पुष्टि पीएचसी प्रभारी डॉ0 एसके सिंह ने देते हुए बताया कि अब कोरोना की जांच रक्सौल पीएचसी में निरंतर जारी है। ...
लॉक डाउन बढ़ने के कारण इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा अब सितम्बर प्रथम सप्ताह में

लॉक डाउन बढ़ने के कारण इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा अब सितम्बर प्रथम सप्ताह में

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा 2020 सितंबर के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होगी जिसकी तैयारी की जा रही है। उक्त जानकारी देते हुए केसीटीसी कॉलेज,रक्सौल इग्नू के समन्वयक प्रोफेसर डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण इग्नू ने अपने छात्र- छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था की है ।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि जुलाई 2020 सत्र के लिए सभी प्रोग्राम स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट के लिए पुनः पंजीकरण एवं पुनः नामांकन की तिथि 16 अगस्त 2020 तक विस्तारित कर दी गई है। पहले यह तिथि 31 जुलाई तक ही थी। नामांकन पोर्टल के द्वारा विद्यार्थी ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं ।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इग्नू जैसे विश्वविद्यालय की महत्ता और आवश्यकता और बढ़ गई है। इसलिए ऑनलाइन पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इग्नू की पढ़ाई घर बैठे बैठे की जा सकती है एवं गु...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!