सांसद डॉ0 संजय,विधायक प्रमोद सिन्हा व कमांडेंट ने रक्सौल स्थित वाईएस बजाज शो रूम का किया सँयुक्त रूप से उद्घाटन!
ब्यवसाय बढ़ेगा तभी देश आर्थिक रूप से होगा सबल :- सांसद-सांसद डॉ संजय जयसवाल ,बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ,एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
रक्सौल ,पूर्वी चंपारण (बिहार)।( vor desk )बिहार में ब्यवसाय को बढ़ावा देने और ब्यवसायियो को सुरक्षा प्रदान करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है।ब्यवसाय बढ़ेगा तभी देश आर्थिक रूप से सबल होगा।उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ संजय जयसवाल ने बुधवार को लक्ष्मीपुर रक्सौल स्थित वाईएस बजाज शो रूम के उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा ।
उन्होंने कहा सीमावर्ती शहर रक्सौल में ऐसा शो रूम खुलने से कई बेरोजगारों को रोजगार का भी अवसर मिलेगा।शो रूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डॉ संजय जायसवाल,भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा , एसएसबी 47 वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट...









