प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय के कार्यपालक सहायक राजीव कुमार को सेवा मुक्त करने की अनुशंसा!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी आरती कुमारी ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय (रक्सौल )के कार्यपालक सहायक राजीव कुमार को कोरोना महामारी के बीच अनुपस्थित।रहने व कार्य मे अनियमितता बरतने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कपिल शीर्षत कपिल अशोक को रिपोर्ट प्रेषित की है ।जिसमे उन्हें सेवा मुक्त करने की अनुशंसा की गई है।
इस मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा राजीव कुमार पर अपने कर्तव्य का पालन नही करना, अनाधिकृत अनुपस्थिति ,अनुशासनहीनता ,सरकारी कार्य मे जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने और लापरवाही बरतने संबंधी गंभीर आरोप प्रतिवेदित किया हैं ।जिसके बाद जिलाधिकारी को एसडीओ ने रिपोर्ट की है।
रिपोर्ट में कहा गया है श्री कुमार के द्वारा कोविड 19 की गम्भीर महामारी की स्थिति में सभी पदाधिकारियों / कर्मचारियों की मुख्यालय में उपस्थिति एवं मोबाइल पर संपर्क हेतु उपलब्ध रहने ...








