Tuesday, June 16

सीमांचल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने किया विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मत दिलाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने किया विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मत दिलाने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव में अपने बूथ पर सर्वाधिक मत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान करने की मुहिम शुरू की है।इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल, नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा के संगठन जिला रक्सौल इकाई के जिलाध्यक्ष वरुण सिंह ने विधान सभा स्तर पर विभिन्न बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। इस मौके पर शहर के मौजे वार्ड नंबर 13 स्थित बूथ संख्या 30 के अध्यक्ष एवं सशक्त समिति के सदस्य भाजपा युवा मोर्चा के नेता कमलेश कुमार के घर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ व दोशाला ओढ़ा कर सम्मानित किया। कमलेश कुमार को यह सम्मान उनके बूथ पर पूरे बिहार प्रदेश में सर्वाधिक अनुपात में मिले भाजपा को वोट दिलाने में उनके अथक प्रयास व कुशल नेतृत्व के लिए दिया गया। इसी तरह अलग अलग कार्यक्रम में घर पहुंच कर बूथ अध...
नेपाल के रवैये से बीरगंज बॉर्डर पर बवाल,भारतीय नागरिकों ने किया ओली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन!

नेपाल के रवैये से बीरगंज बॉर्डर पर बवाल,भारतीय नागरिकों ने किया ओली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एक ओर भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला द्विपक्षीय वार्ता के लिए नेपाल पहुंचे।वहीं,दूसरी ओर नेपाल सरकार ने अपनी चाल दिखाने की कोशिश करते हुए बीरगंज बॉर्डर पर भारतीय नागरिकों को नेपाल प्रवेश से रोका और मारपीट कर विवाद को तूल देने की कोशिश की।आर्म्ड पुलिस फोर्स व पुलिस ने अचानक लाठी चार्ज किया और आवागमन पर रोक लगा दी।कई ई रिक्शे को भी तोड़ फोड़ का शिकार बनाया।इस घटना से सीमा क्षेत्र में आक्रोश भड़क गया ।आक्रोशित भारतीय नागरिकों ने भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली मैत्री पुल को अवरूध्द कर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान नेपाल की केपी ओली सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी हुई।हालाकि, बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए नेपाली सुरक्षाकर्मियो के तेवर ढीले पड़ गए और दो तीन घण्टों बाद आवाजाही सामान्य सी हो गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे शंकराचार्य गेट एरिया में घटी। नेपाल आर्म्ड पु...
नेपाल पहुंचे विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला, द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर हुई चर्चा

नेपाल पहुंचे विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला, द्विपक्षीय संबंध सुधारने पर हुई चर्चा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
नेपाल और भारत के बीच विदेश सचिव स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में और सकारात्मक रही। एक वर्ष की संवादहीनता की अवस्था खत्म होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। काठमांडू।( vor desk )। भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला गुरुवार को नेपाल पहुंचे। अपनी दो दिवसीय नेपाल यात्रा की शुरुआत करने के उन्होंने तुरंत बाद काठमांडू में उच्चस्तरीय बैठकें शुरू की हैं। यह सब ऐसे समय में हुआ,जब नेपाल-भारत के संबंधों में सीमा विवाद की वजह से आपसी कटुता पैदा हो गई है।उम्मीद है कि श्रृंगला की दो-दिवसीय नेपाल यात्रा से दोनों देशों के बीच के संबंधों के साथ-साथ भविष्य में होने वाली उच्च-स्तरीय यात्राओं के आदान-प्रदान का मार्ग प्रशस्त होगा। मिली जानकारी के मुताबिक,नेपाल और भारत के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता काठमांडू में संपन्न हुई, जहां दोनों पक्षों ने आपसी हितों के मुद्दो...
बिहार में बैंड बाजा के साथ बारात पर लगी रोक, 100 से ज्यादा लोग शामिल नही हो पाएंगे शादी समारोह में!

बिहार में बैंड बाजा के साथ बारात पर लगी रोक, 100 से ज्यादा लोग शामिल नही हो पाएंगे शादी समारोह में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(vor desk )।कोरोना को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने शादियों में  सड़कों पर बैंड बाजा के साथ बारात पर रोक लगा दी है. गृह सचिव आमिर सुबहानी और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने तत्काल प्रभाव से इसे पूरे बिहार में लागू करने का आदेश दिया है. यह आदेश 3 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा.आमिर सुबहानी ने बताया कि जिन जिलों में कोरोना का ग्रोथ रेट 10 फीसदी से ज्यादा है वहां पर विशेष नजर होगी. बिहार के पांच जिले पटना, जमुई, वैशाली, पश्चिम चंपारण और सारण में कोरोना का ग्रोथ रेट 10 फीसदी से ज्यादा है. ऐसे में इन जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.नये आदेश के अनुसार अब शादियों में 100 से ज्यादा लोग मौजूद नहीं रहेंगे. इसमें वर-वधू पक्ष और खाना बनाने वालों की संख्या शामिल है. जो भी लोग शादियों में शिरकत करेंगे उन्हें मास्क पहनना होगा. यहां तक की दूल्हा दुल्ह...
एसएसबी47 वीं बटालियन ने कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में मनाया 71वां संविधान दिवस

एसएसबी47 वीं बटालियन ने कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा के नेतृत्व में मनाया 71वां संविधान दिवस

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।रक्सौल के पंटोका स्थित बटालियन मुख्यालय प्रांगण एवं सभी समवाय/सीमा चौकियों में भारतीय संविधान के 71 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेन्ट प्रियव्रत शर्मा ने संबोधित करते हुए सभी को संविधान की प्रस्तावना के बारे में जानकारी दी और बताया कि भारत का संविधान आज के ही तिथि पर 1949 बनकर तैयार हुआ था, जो बाद में 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीम राव अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए पहली बार 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। तब से यह अनवरत जारी है। इसके लिए 26 नवंबर से 26 जनवरी तक कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। जैसे-सामाजिक चेतना अभियान, नागरिक कल्याण कार्यक्रम मानव संसाधन विकास तथा...
रेल सुरक्षा बल ने भटके हुए नाबालिग भाई -बहनों को परिजनों से मिलाया

रेल सुरक्षा बल ने भटके हुए नाबालिग भाई -बहनों को परिजनों से मिलाया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रेल सुरक्षा बल ने रक्सौल रेलवे स्टेशन पर मिथिला ट्रेन से भटके हुए दो नाबालिग बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौप दिया। बताया गया कि आरपीएफ के पोस्ट कमांडर राज कुमार के साथ कांस्टेबल रितेश वर्मा, कांस्टे बल अनिल कुमार यादव ने 03022 डीएन रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस के कोच से जांच के क्रम में दो भटके हुए नाबालिग बच्चों को नियंत्रण में लिया। दोनो आपस में भाई बहन थे।पूछ ताछ में उन्होंने बताया कि वे परिजनों से बिछुड़ गए हैं। इनकी उम्र करीब सात आठ वर्ष थी। ये बच्चे चक्मीखि, मटियारी, मुजफ्फरपुर के थे।जिसकी जानकारी मिलने के बाद रेल सुरक्षा बल ने बच्चों के परिजन से संपर्क कर पोस्ट पर बुलाया ।ततपश्चात बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौप दिया। यही नही चुकी बच्चे के माता पिता काफी गरीब थे,लिहाजा उन्हें घर जाने के लिए किराया देने के सा...
रक्सौल आइसीपी में सुरक्षाकर्मियो के साथ भेदभाव व शोषण के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित

रक्सौल आइसीपी में सुरक्षाकर्मियो के साथ भेदभाव व शोषण के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के पनटोका स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी )के समक्ष स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में आईसीपी से जुड़े सुरक्षा कर्मियों के माँगो को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। रणजीत सिंह समेत धरना पर बैठे सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि आईसीपी बनाने के समय से ही आईसीपी का सुरक्षा का कार्य करते आ रहे थे। जब से लाइन सिक्योरिटी के द्वारा 2018 से सुरक्षा कर्मियों को ठेका के माध्यम से रखा गया तब से ही सुरक्षा कर्मियों के साथ भेद भाव के इन्हें लगातार प्रताड़ित कर अन्य सुरक्षा कर्मियों को रखा जाता है। बहाली से पूर्व इनसे 5 से 10हजार रुपया लिया जाता हैं। जो अवैध हैं। और इन्हें निकालने का उद्देश्य मात्र पुनः वसूली हैं।रणजीत सिंह ने कहा कि यदि गार्ड गुनाहगार हैं तो वे सजा के अधिकारी अन्यथा लाइन सिक्योरिटी के अधिकारी निकालने का वजह सार्वजनिक करें । स...
खेल से बढ़ता है आपसी प्रेम और भाईचारा: रामबाबू यादव

खेल से बढ़ता है आपसी प्रेम और भाईचारा: रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आदापुर प्रखंड के पकहीँ पँचायत के पकहीँ गाँव मे रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का विधिवत उद्घाटन काँग्रेस नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने रिबन काट कर किया। इस अवसर पर श्री यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट मैच भारतवासियों के बीच खासा लोकप्रिय है। क्रिकेट हमारे देश के युवाओं के सर चढ़कर बोलता है ।साथ ही श्री यादव ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि खेल से जहाँ आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है वहीं खेल जिस्मानी वर्जिश का भी उम्दा जरिया है।उन्होंने कहा कि युवाओं पर बड़ी जिम्मेवारी है।युवा वर्ग ही देश में प्रेम और भाई चारे का उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। आज के उद्घाटन मैच को पकहीँ बनाम भवानीपुर के बीच खेला गया। जिसमें पकहीँ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनायी जवाब में भवानीपुर की टीम ने 127 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली।...
मेला से बढ़ता है गाँव मे आपसी भाईचारा और दूर होता है मनमुटाव:सुनील कुशवाहा

मेला से बढ़ता है गाँव मे आपसी भाईचारा और दूर होता है मनमुटाव:सुनील कुशवाहा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। महावीरी झंडा मेला समिति मंगुरहरा के सौजन्य से आदापुर प्रखंड के ग्राम मंगुरहरा में मेला का आयोजन किया गया ।जिसका विधवत उटघाटन मेला समिति के अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा एवंम मुख्य अतिथि रक्सौल विधान सभा के युवा समाजसेवी सुनील कुशवाहा के हाथो संपन्न हुआ । मेला को संबोधित करते हुए युवा नेता सुनील कुशवाहा ने कहा कि इस मेला का आयोजन से हमारे गाँव मे वर्षो से चले आ रहे आपसी भाईचारे को कायम रखने का कार्य होता आ रहा है साथ ही उन्होंने मेला आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा आगे भी हर वर्ष इसका आयोजन होता रहेगा ।इसमे मेरा सहयोग हमेशा आपलोगो के साथ रहेगा । मौके पर चंद्रिका यादव सुभाष चौरसिया अमित यादव ,विजय कुमार , राहुल कुमार ,सोनू कुमार, सतेंद्र यादव ,अजय बिहारी , मुकेश चौरसिया ,बुनिलाल यादव,रमेश चौरसिया, अजय चौरसिया,बिकाश साहनी हृदेश चौरसिया रामनरेश न...
उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ छठ पर्व सम्पन्न,घरों पर भी हुई छठ पूजा!

उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ छठ पर्व सम्पन्न,घरों पर भी हुई छठ पूजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।उगते सूर्य को अर्घ्य देकर शनिवार को छठ पूजा संपन्न हो गई है। छठ पूजा मनाने वाले व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना करके सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। महिलाओं ने छठी मइया और सूर्य भगवान से अपनी संतानों, पति व परिवार की खुशियां मांगीं।साथ ही देश मे कोरोना मुक्ति व अमन चैन की प्रार्थना भी की गई।इसके बाद उन्होंने अपने निर्जल व्रत का पारायण किया। शहर के आश्रम रोड, कोइरीया टोला स्थित त्रिलोकी मन्दिर छठ घाट, सूर्य मंदिर छठ घाट, बाबा मठीया छठ घाट,कस्टम चेक पोस्ट छठ घाट कौड़िहार चौक छठ घाट समेत नगर परिषद क्षेत्र में बने कुल 14 घाटों पर सैकड़ो की संख्या में व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को सुबह-सुबह अर्घ दिया। सुबह के समय घाटो पर जाने वाले व्रतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की गस्ती टीम इंस्पेक्टर अभय कुमार व हरैया ओपी प्रभारी गौतम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!