Tuesday, June 16

सीमांचल

पीडीएस दुकान का राशन ले कर जा रहा ट्रैक्टर पलटा,एक की मौत,दो जख्मी!

पीडीएस दुकान का राशन ले कर जा रहा ट्रैक्टर पलटा,एक की मौत,दो जख्मी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पीडीएस दुकान का राशन ले जा रहे एक ट्रैक्टर के पलट जाने से हुई दुर्घटना में एक की मौत हो गई।जबकि दो घायल हो गए।बताया गया कि उक्त ट्रैक्टर रक्सौल प्रखण्ड से राशन लेकर गाद बहुआरी जा रहा था । तेज़ी गति के कारण पलनवा थाना क्षेत्र के बबुइया और गाद बहुअरी गाँव के बीच यह ट्रैक्टर शनिवार की रात्रि पलट गया ।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ...
खुली सीमा को खुला करो के नारे के साथ बीरगंज बॉर्डर को खोलने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी!

खुली सीमा को खुला करो के नारे के साथ बीरगंज बॉर्डर को खोलने के लिए धरना-प्रदर्शन जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल की केपी ओली सरकार द्वारा पिछले 9 माह से लगातार बॉर्डर बन्द रखने के खिलाफ आंदोलन शुरू हो चला है।इसी कड़ी में बीरगंज बॉर्डर खोलने की मांग को ले कर नेपाल -भारत खुला सीमा सम्वाद समूह के बैनर तले 'खुली सीमा को खुला करो' के नारे के साथ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा । बीरगंज कस्टम एरिया के पास धरना प्रदर्शन में जुटे आंदोलनकारी ओम प्रकाश सर्राफ का आरोप है कि ओली सरकार कोरोना के बहाने सीमा को बन्द कर राजनीतिक रोटी सेंक रही है। दोनो देशों के बीच जनस्तर सम्बन्ध को तोड़ने व कटुता फैलाने की साजिश की जा रही है।मधेश को बर्बाद करने की तिकड़म की जा रही है।इस साजिश को सफल नही होने दिया जाएगा।आंदोलन की अगुवाई कर रही पूर्व मंत्री करीमा बेगम व रम्भा मिश्रा का कहना है कि नेपाल सरकार मधेशी जनता के विरुद्ध शोषण व उपनिवेशवाद थोपने की नीति अख्तियार कर रखी है।जि...
गोपाल केडिया व सुबोध गुप्ता नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केंद्रीय सदस्य निर्वाचित!

गोपाल केडिया व सुबोध गुप्ता नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केंद्रीय सदस्य निर्वाचित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के सम्पन्न निर्वाचन में बीरगंज के दो व्यवसायी केन्द्रीय सदस्य में निर्वाचित हुए हैं। शनिबार को सम्पन्न निर्वाचन के मत परिणाम के अनुसार बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ के वर्तमान अध्यक्ष गोपाल केडिया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता केन्द्रीय सदस्य पद पर निर्वाचित हुए है । निर्वाचीत होने के बाद उन्हें बधाइयां मिल रही है।बधाई देने वालों में ओम प्रकाश शर्मा,विजय सरावगी, अशोक वैध,गणेश लाठ, अशोक टेमानी,सुरेश शर्मा ,माधव राजपाल,आदि शामिल हैं। ...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण,कहा-100 बेड का बनेगा अस्पताल!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निर्माणाधीन अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण,कहा-100 बेड का बनेगा अस्पताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। नवनिर्वाचित विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रविवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य मे कोई कोताही नही होनी चाहिए गुणवत्ता से कोई समझौता नही चलेगा।एक नम्बर काम होना चाहिए।उन्होंने कहा कि आप अपना काम धड़ल्ले कीजिए,कोई अड़ंगा आये तो बोलिये।किसी केदवाब में काम नही करना है।लेकिन,इस्टीमेट के आधार पर निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा पर हर हाल में पूर्ण होना चाहिए। इस दौरान कम्पनी के जेई हिमांशु कुमार ने बताया कि यह भवन जी 2 मे प्रस्तावित है।लेकिन,प्रथम चरण के टेंडर के तहत करीब 16 करोड़ की लागत से अति अत्याधुनिक ढंग से दुमंजिला भवन बन रहा है।जिसे अप्रैल,मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। श्री सिन्हा ने इस दौरान स्वास्थ्य विभा...
29 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

29 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)। रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का उदघाट्न प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बच्चों को पोलियो खुराक पिला कर की। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि अभी भी पोलियो संक्रमण का खतरा बना हुआ है, जो नाइजेरिया और पाकिस्तान में है। अतः दूसरे देश से आने एंव जाने वाले 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित करें ताकि हमारे राज्य एवं देश के बच्चे स्वस्थ्य जिंदगी जियें।उन्होंने पोलियो कर्मियों को कोरोना गाइड लाइंस का अनुपालन करते हुए पोलियो खुराक पिलाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार ने बताया कि सभी पोलियो कर्मी को मास्क,ग्लब्स व सैन्टाइजर दिया गया है,ताकि,वे कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण पालन करें। इस दौरान बताया गया कि इस पांच दिवसीय पोलियो अभियान के तहत कुल 62हजार बच...
अब बैंड-बाजे संग शादियों में निकलेगी बरात, 150 लोगों के शामिल होने की अनुमति, विरोध के बाद सरकार ने बदला नियम

अब बैंड-बाजे संग शादियों में निकलेगी बरात, 150 लोगों के शामिल होने की अनुमति, विरोध के बाद सरकार ने बदला नियम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में फिर से बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने पिछले दिनों कई नियम बनाये थे। एक नियम यह भी था कि बरात में बैंड बाजा नहीं होंगे व 100 से अधिक बराती भी नहीं होंगे। मगर विरोध के कारण सरकार ने पूर्व में जारी आदेश को अब बदल दिया है। अब बैंड-बाजों के साथ बारात निकालने की अनुमति होगीं। विवाह में अब 150 लोग शामिल हो सकते हैं।:बता दें कि पूर्व में बैंड बाजा कीे कमेटियों ने आदेश को लेकर सड़क पर उतर कर विरोध के लिए आगे आ गए थे, जिसके बाद गृह विभाग ने निर्णय लेते हुए कहा कि अब स्टाफ सहित 150 लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं शादी में बैंड बाज के साथ बारात निकालने की अनुमति रहेगी। इससे पहले गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने नए आदेश के संबंध में जानकारी दी थी कि शादी में 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। यह नियम आज से 3 दिसंबर तक लागू रहेगी। इन सौ लोगों में बारातियों...
नेपाल बॉर्डर खोलने की मांग को ले कर नेपाल-भारत खुला सीमा संवाद समूह द्वारा  अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

नेपाल बॉर्डर खोलने की मांग को ले कर नेपाल-भारत खुला सीमा संवाद समूह द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल- भारत खुला सीमा संवाद समूह द्वारा बॉर्डर खोलने की मांग को ले कर बीरगंज बॉर्डर पर 'अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। 'खुला सिमा खुला करो' के नारा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए नेपाल भारत खुला सिमा संवाद समूह के संयोजक कृष्णा पटेल,अध्यक्ष राम नरेश यादव,पूर्व मंत्री करीमा बेगम, जसपा नेता पटेल , महिला नेत्री रम्भा मिश्रा, मुन्नी श्रीवास्तव आदि ने कहा कि ओली सरकार नेपाल भारत रिश्ते को तोड़ने की साजिश कर रही है,जो दिवा स्वप्न है।ऐसे सपने देखना छोड़ देना चाहिए,क्योंकि, दोनो देशों के बीच जनस्तर व रक्त सम्बन्ध है।उन्होंने नेपाल सरकार से मांग किया कि अविलम्ब बॉर्डर खोले, क्योंकि, भारत ने पहले ही अपनी सीमा को खोल दिया है।उन्होने कहा कि जब तक बॉर्डर नही खुलेगा,हमारा आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने चेताया कि यदि बॉर्डर नही खुला,तो,व्यापक आं...
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने किया रक्सौल पीएचसी के कोल्ड चेन स्टोरेज का निरीक्षण!

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने किया रक्सौल पीएचसी के कोल्ड चेन स्टोरेज का निरीक्षण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।29 नवम्बर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय प्लस पोलियो उन्मूलन की तैयारी को ले कर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर शरत चन्द्र शर्मा , डब्लू एचओ के एसएमओ डॉक्टर सुभान अली द्वारा शनिवार की सन्ध्या रक्सौल पी एच सी में बैठक की गई। इस क्रम में उन्होंने कोल्ड चेन रूम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिये।उन्होंने कहा कि बच्चों को भी पोलियो ड्राप पिलाते वक़्त पूर्ण रूप से कोरोना गाइड लाइन्स का अनुपालन सुनिश्चित करें।मौके पर यूनिसेफ के बी एम सी अनिल कुमार समेत कोल्ड चेन हैंडलर अभय कुमार व ड्यूटी पर तैनात ए एन एम आदि मौजूद थे। ...
सात निश्चय योजना को ले कर डीपीओ ने की अनुमण्डलकर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक!

सात निश्चय योजना को ले कर डीपीओ ने की अनुमण्डलकर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।अनुमंडल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में डीपीओ अमित कुमार उपाध्याय ने अनुमंडल के सभी मनरेगा कर्मी आवास सहायक विकास मित्र टोला सेवक के साथ बैठक किया।बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंसन,आवास निर्माण योजना,शौचालय निर्माण,जल जीवन हरियाली आदि बिंदुओं पर समीक्षा किया। उपस्थित सभी कर्मियों व आवास सहायक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी अपने पंचायत में हो रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करे।व पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थित रहें।साथ ही अपना-अपना मासिक रिपोर्ट तैयार कर प्रखंड कार्यालय को सुपुर्द करें।मौके पर एसडीओ आरती,रामगढवा बीडीओ राकेश कुमार सिंह,छौडादानो बीडीओ अनुपमा कुमारी ,सी ओ विजय कुमार, जे एस एस मिथलेश कुमार मेहता, बीसी मनीष कुमार, बीपीआरओ हसमुल्लाह अंसारी,सी एल टी एस रविन्द्र कुमार,विनोद राम,सं...
एबीवीपी ने उठाई स्नातक परीक्षा के लिए होम सेंटर की मांग,कुलपति को ज्ञापन प्रेषित!

एबीवीपी ने उठाई स्नातक परीक्षा के लिए होम सेंटर की मांग,कुलपति को ज्ञापन प्रेषित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई द्वारा केसीटीसी कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कोरोना काल को देखते हुए होने वाले सभी स्नातक स्तरीय परीक्षाओं हेतु स्थानीय शहर में ही होम सेंटर बनाने की मांग की गई।कहा गया कि इससे परीक्षार्थियों को अत्यंत सहूलियत होगी। अन्यथा शहर से बाहर परीक्षा केंद्र बनाए जाने पे छात्र छात्राओं को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य जगदीश प्रसाद ने इस मांग पर अपनी सहमति जताते हुए अपने स्तर से पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया। इस शिष्टमंडल में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार,नगर मंत्री अंकित कुमार,विकाश कुमार,राहुल कुमार,सूरज कुमार,आदि छात्र शामिल थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!