अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में शारदा कला केंद्र द्वारा जागरूकता सह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित!
रक्सौल ।( vor desk )।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या महिलाओं के सम्मान में रक्सौल के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे नारी सशक्तिकरण व अधिकारों के मसले पर चर्चा परिचर्चा के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में एस एस बी 47 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट अजेन्द्र मणि पत्नी रेखा मणि,मनोज कुमार,पत्नी रूपा कुमारी, एम. ब्रोजेन सिंह पत्नी उषा रानी, आईसीपी के मैनेजर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, पत्नी प्रेमिका सिंह, प्रो. किरण बाला,कपड़ा बैंक की निदेशिका ज्योति राज गुप्ता,एसए वी के प्रिंसिपल साईमन रैक्स, चंद्रशिल स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार, समाजसेवी कैलाश चन्द्र काबरा, सहित अन्य ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के द्वारा नारी सशक्तिकरण के उचित प्रतिनिधित्व व सम्मान...









