नेपाल के बीरगंज बॉर्डर पर कोविड जांच में सख्ती, बिना मास्क आवागमन पर रोक!
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना के बढ़ते वेब को देखते हुए नेपाल के महत्वपूर्ण बॉर्डर वीरगंज पर कड़ाई से हेल्थ चेक अप जांच शुरू कर दी गई है।रक्सौल -वीरगंज के बीच आवाजाही करने वाले नागरिकों को बिना मास्क के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।वीरगंज से भी रक्सौल जाने वाले नेपाली नागरिको को भी बिना मास्क आवाजाही से रोका जा रहा है।आर्म्ड पुलिस फोर्स बॉर्डर पर पूर्णतः सख्त रवैये में दिख रही है।शंकराचार्य गेट पर हेल्थ कैम्प में मेडिकल टीम द्वारा प्रत्येक नागरिको की स्क्रीनिंग व कोविड जांच की जा रही है।
मेडिकल टीम के सह इंचार्ज विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि होली बीतने के साथ ही जांच बढा दी गई है।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार,बॉर्डर पर प्रत्येक नागरिकों की इन्ट्री व जांच की जा रही है।मेडिकल टीम द्वारा भारत से आने वाले नागरिकों कोविड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है,जिसकी जांच रिपोर्ट आधा घन्ट...









