बसपा प्रत्याशी व विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के रोड शो में व्यापक जन समर्थन, नीले झंडे से बदली फ़िजा!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को होनेवाले चुनाव के प्रचार का शोर थमने के बाद से प्रत्याशियों के हार-जीत के आंकलन शुरू हो गया है।इस चुनाव में दलीय प्रत्याशियों के विद्रोह के कारण चुनाव का परिदृश्य काफी रोचक हो गया है।चुनाव प्रचार समाप्ति से पहले गुरुवार को रोड शो के माध्यम से प्रत्याशियों ने अपने दम-खम खूब दिखाए।
इस कड़ी में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के रोड शो में अप्रत्याशित भीड़ ने चुनाव को काफी रोचक बना दिया है।इस दौरान डॉ. अजय कुमार सिंह का दावा है कि सामाजिक ढांचे की बेहतरी के लिये उन्हें सर्वजन समाज का समर्थन मिल रहा है।इसके लिए उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा हमारे समर्थकों ने भी इस चुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है,जिनकी बदौलत वे अपने पक्ष में चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त है।डॉ...









