Saturday, June 20

सीमांचल

पीएम ओली को झटका:सुप्रीम कोर्ट ने बहाल किया प्रतिनिधि सभा,13 दिन में बैठक बुलाने का निर्देश!

पीएम ओली को झटका:सुप्रीम कोर्ट ने बहाल किया प्रतिनिधि सभा,13 दिन में बैठक बुलाने का निर्देश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/बीरगंज( नेपाल )।(vor desk )। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक फैसले में तय समय से पहले चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को झटका देते हुए संसद की भंग की गई प्रतिनिधि सभा को बहाल करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर जेबीआर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 275 सदस्यों वाले संसद के निचले सदन को भंग करने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी। अदालत ने निचले सदन को भंग किये जाने को “असंवैधानिक” करार देते हुए सरकार को अगले 13 दिनों के अंदर सदन का सत्र बुलाने का आदेश दिया। सत्ताधारी दल में खींचतान के बीच नेपाल उस समय सियासी संकट में घिर गया था जब सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के अंदर चल रही वर्चस्व की लड़ाई के बीच प्रधानमंत्री ओली की अनुशंसा पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने ...
कराह रही मानवता:पीएचसी में तड़पता रहा पुलिस द्वारा लाया गया मरीज,सड़क पर पड़ी बुढ़िया मांग रही मौत!

कराह रही मानवता:पीएचसी में तड़पता रहा पुलिस द्वारा लाया गया मरीज,सड़क पर पड़ी बुढ़िया मांग रही मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल पीएचसी में मानवता कराहती रही और सभी तमाशबीन बने रहे।वाक्या सोमवार का है। पुलिस ने एक गम्भीर प्रकृति के मरीज को इलाज के लिए लाया।जिसे अस्पताल के अहाते में फर्श पर लावारिश छोड़ दिया गया।करीब तीन चार घण्टे तक उक्त मरीज यूं ही पड़ा रहा।पुलिसकर्मी बेचैन रहे।क्योंकि,वे उसकी जान की सलामती के साथ उसे स्वस्थ्य देखना चाहते थे।बताते हैं कि वह अज्ञात मरीज था।वह क्या करता है,यह भी किसी को नही पता।उस असहाय व्यक्ति को तड़पते देख ग्रामीणों ने हरैया पुलिस को खबर की।उसके बाद एएसआई दिनेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ प्रखण्ड के चिकनी स्कूल के पास पहुंचे और उक्त गम्भीर बीमार व्यक्ति को थाना के जीप पर करीब 12 बजे रक्सौल पीएचसी लाये ।इसके बाद ओपीडी में ड्यूटी पर रहे डॉ0 राजीव रंजन ने उसकी जांच की और गम्भीर लक्षण को देखते हुए उसे मोतिहारी रेफर कर दिया गया।संयोग वश पीएचसी में एम्बुलेंस ...
श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की नवगठित कमिटी की पहली बैठक सम्पन्न

श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की नवगठित कमिटी की पहली बैठक सम्पन्न

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*रजनीश प्रियदर्शी को मिला मीडिया प्रभारी का जिम्मा रक्सौल।(vor desk) ।शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंदिर सह विवाह भवन समिति की नवगठित कमिटी की पहली बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक का शुभारम्भ नवगठित कमिटी के सभी सदस्यों का एक दूसरे सेपरिचय से हुआ। समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचन्द्र प्रसाद ने नये सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल में श्रीरामजानकी मंदिर सह विवाह भवन के विकास व सौंदर्यीकरण के निमित्त किये गये कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि अब नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के कंधों पर इस ऐतिहासिक धरोहर को अक्षुण्ण रखने, इसके समग्र विकास की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि सभी सदस्य इस कसौटी पर खरे उतरेगें। वहीं अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों ए...
थम नही रहा बूचड़खाना का जमीन खरीदगी में अनियमितता का मुद्दा,नगर परिषद की बैठक में हुआ जम कर हंगामा!

थम नही रहा बूचड़खाना का जमीन खरीदगी में अनियमितता का मुद्दा,नगर परिषद की बैठक में हुआ जम कर हंगामा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नप कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया था नप बोर्ड की बैठक,शोर - शराबे के बीच संपन्न हुई बैठक में नही हुई कोई प्रगति * बैठक में चर्चा के पूर्व ही विपक्ष के 9 पार्षदों ने सदन से किया वाक आउट,सादे कागज पर हस्ताक्षर से कर दिया इनकार * बैठक में 23 पार्षद रहे उपस्थित तो 2 पार्षद रहे अनुपस्थितरक्सौल ( vor desk)।रक्सौल नगर परिषद का बूचड़ खाना के लिए भूमि खरीद में अनियमितता व कथित 14 करोड़ रुपये घोटाला का विबाद थमने का नाम नही ले रहा। सोमवार को नप कार्यालय के सभागार में नप बोर्ड की साधारण बैठक आहूत की गई थी,जो,इसी विबाद की भेंट चढ़ गई।यह संकेत मिला कि सत्ता पक्ष के लिए आगे की राह आसान नही है।काफी गहमा गहमी व रोष पूर्ण वातावरण में यह बैठक हुई,संयोग यह रहा कि कोई अप्रिय स्थिति नही बनी।यह बैठक ई ओ गौतम आनंद की उपस्थिति व मुख्य पार्षद उषा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक की शुरु...
चमकी बुखार को ले कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा रक्सौल के लक्ष्मीपुर में जन जागरूकता चौपाल आयोजित!

चमकी बुखार को ले कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा रक्सौल के लक्ष्मीपुर में जन जागरूकता चौपाल आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर में एईएस/जेई व चमकी बुखार से बचाव व जन जागरूकता के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला वेक्टर बोर्न पदाधिकारी डाॅक्टर शरतचंद्र शर्मा ने की ।इसमे रोग के लक्षण,बचाव की जानकारी दी गई और कहा गया कि बच्चों में रोग का लक्षण दिखते ही तुरन्त पीएचसी रेफर करें। इस बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार सिंह, युनिसेफ के बीच.एम. सी.अनिल कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी- सुनिल कुमार, केयर के संदीप कुमार, आईसीडीएस के प्रखण्ड समन्वयक- प्रतिमा कुमारी, सेविका- मणिपाल शर्मा, आशा- सुनिता कुमारी, जिविका से अजय कुमार आदि शरीक हुए। ...
स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित!

स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk।) स्वच्छ रक्सौल के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शहर के आश्रम रोड स्थित छठिया घाट पर किया गया। जिसमें डॉ0 मुराद आलम के नेतृत्व में कुल 73 से अधिक लोगों का स्वास्थ जांच किया गया। इस दौरान 33 शुगर मरीज व ब्लडप्रेशर के 28 मरीजों की जाँच,5 त्वचा रोगी तथा 15 ओस्टियोअर्थराइटिस मरीज़ों की जाँच की गई।साथ ही निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। उक्त मौके पर राजन प्रसाद, अमलेश श्रीवास्तव, मनीर आलम, मनीष पटेल, अशोक साह, महेश कुमार आदि मौजूद थे। ...
थम नही रही शराब की तस्करी,10 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक धराया!

थम नही रही शराब की तस्करी,10 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक धराया!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार सरकार आए दिन शराब को लेकर कड़े नियम एव दिशा निर्देश जारी कर रही है पर शराब का सेवन करने वालो पर इसका कोई फर्क नही दिखता ।शराब का सेवन करने एव शराब का तस्करी करने वाले रोज नए नए तरकीब निकाल ही लेते है।बिहार में शराबबंदी है पर पड़ोसी देश के साथ पड़ोसी राज्य में मजे से मिलने से शराब से जुड़े लोग बिहार सरकार सहित स्थानीय पुलिस प्रशसान पर भारी दिख रहे है ।रोज शराब जपत्ति होती पर यह दिखावा साबित हो रहा है यहां तक कि इससे लोगो को जेल की हवा भी खिलाई जा रही है। उसके बाद भी रिहाई के बाद अपने पुराने काम मे लग जाते है ।बिहार सरकार एव पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसका लाभ यही हुआ कि खुले आम शराब नही दिखते। पर शराब सेवन बंदी नही हो सकी है।शराब की होम डिलीवरी और चोरी छिपे जश्न का वाक्या कोई नया नही रह गया है।ताजा मामला बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल का है,जहाँ...
स्वच्छ रक्सौल द्वारा निकाला गया शांति मार्च,रणजीत ने कहा ‘रक्सौल में ओवरब्रिज व स्टेडियम निर्माण से ही मिलेगी पूर्व सांसद के आत्मा को शांति

स्वच्छ रक्सौल द्वारा निकाला गया शांति मार्च,रणजीत ने कहा ‘रक्सौल में ओवरब्रिज व स्टेडियम निर्माण से ही मिलेगी पूर्व सांसद के आत्मा को शांति

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के द्वारा रेल से जुड़ी समस्या समाधान के लिए चलाए जा रहे चरण बद्ध आंदोलन के छट्ठे दिन शान्ति मार्च आयोजित की गई।यह शांति मार्च रक्सौल स्टेशन से शुरू हो कर मेन रोड स्थित पोस्ट ऑफिस तक जारी रहा। शांति मार्च के बाद श्री ने स्वर्गीय सांसद मदन प्रसाद जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा पूर्व में लिखे एक पत्र को दिखाते हुए कहा किस्वर्गीय सांसद मदन प्रसाद जायसवाल को सच्ची श्रद्धांजलि उस समय होगी जब उनके सपने को साकार करने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा रक्सौल में दोनो रेल गुमटी पर ओवर ब्रिज व रेलवे फील्ड में स्टेडियम का निर्माण कराया जाए। उन्होंने स्वर्गीय सांसद डॉ0 जायसवाल के उस पत्र को दिखाया, जिसे तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार को प्रेषित किया गया था। ...
रक्सौल पुलिस ने मुखिया पुत्र सुनील कुमार गुप्ता को किया रामगढ़वा से गिरफ्तार!

रक्सौल पुलिस ने मुखिया पुत्र सुनील कुमार गुप्ता को किया रामगढ़वा से गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
केसरिया गमछा में सुनील रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल पुलिस टीम ने सुनिल कुमार गुप्ता को रामगढ़वा से शनिवार को गिरफ्तार किया है। सुनिल पर रक्सौल में बीते 13 फरवरी को सड़क जाम कर प्रदर्शन करने व विधि व्यवस्था भंग करने,नाजायज मजमा लगाने,सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न करने के आरोप में रक्सौल थाना में भादवी 147/149/341/342/323/353/504/506 के तहत प्राथमिकी संख्या 43/21दर्ज है।यह प्राथमिकी पुलिस की ओर से अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने दर्ज कराई है।जिसमे सुनील को भू-माफिया बताया गया है।वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष के तरफ से मौजे निवासी मुकेश कुमार गुप्ता की पत्नी सीमा देवी के आवेदन पर भी भादवी341/323/385/387/504/506/34 के तहत प्राथमिकी संख्या 42/21 दर्ज है। जिसके आलोक में रक्सौल पुलिस टीम ने हरदिया पंचायत के मुखिया शम्भू प्रसाद के पुत्र सुनिल कुमार गुप्ता को रामगढ़वा थाना के पास से गिरफ्तार कि...
छौड़ादानो पुलिस ने 117 लीटर नेपाली शराब व बाइक के साथ दो  धन्धे बाजों को पकड़ा!

छौड़ादानो पुलिस ने 117 लीटर नेपाली शराब व बाइक के साथ दो धन्धे बाजों को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल बॉर्डर पर कड़ाई के बावजूद नेपाली शराब की तस्करी बिहार के लिए बड़े पैमाने पर जारी है।इसी क्रम में छौड़ादानो पुलिस ने एक अभियान के तहत 117 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो धन्धे बाजों को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि हीरो स्पलेंडर प्रो बाइक से उक्त तस्करी की जा रही थी।पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर जांच के क्रम में बाइक सवार को रोका।जिसमे उक्त सफलता मिली।उन्होंने बताया कि तस्करी के आरोप में राज बिहारी कुमार व साही यादव को पकड़ा गया है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!