Saturday, June 20

सीमांचल

विकास दिवस के रूप में मना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन,रक्सौल में कार्यक्रम आयोजित

विकास दिवस के रूप में मना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन,रक्सौल में कार्यक्रम आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 70 वां जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया।उनका जन्म दिवस इस बार विकास दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार को रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ. सौरव कुमार राव के अध्यक्षता में ग्राम चिकनी स्थित आवासीय कार्यालय में जन्मदिन समारोह मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश से नियुक्त रक्सौल बिधानसभा प्रभारी मान मिश्रा एवं चनपटिया बिधानसभा प्रभारी महमद एहतेशाम को अंग-वस्त्र व फुलमाला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्सौल विधानसभा प्रभारी श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन पूरे बिहार में जदयू कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे विकास मुखी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। तो,प्रदेश से नियुक्त चनपटिया वि...
एएनएम जानकी देवी हुई सेवा निवृत्त,रक्सौल पीएचसी में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई !

एएनएम जानकी देवी हुई सेवा निवृत्त,रक्सौल पीएचसी में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एएनएम जानकी देवी को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 एसके सिंह द्वारा शॉल अर्पित करने के साथ ही श्री मद भागवत गीता समेत अन्य पारितोषिक प्रदान कर उन्हें विदाई किया। उन्होंने कहा कि जानकी देवी व्यवहार कुशल व कर्मठ महिला हैं। उन्होंने रक्सौल में ही योगदान किया और यही से सेवा निवृत्त हो गईं।34 साल की सेवा काल में निष्ठा पूर्वक अपने जवाबदेही का निर्वहन किया।कोरोना योद्घा के रूप में भी न केवल बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया,बल्कि,खुद भी टिका लेने में आगे रही, दूसरों को भी प्रेरित किया। वहीं,डॉ0 राजीव रंजन व स्वास्थ्य प्रबन्धक आशिष कुमार ने बताया कि विदाई का पल बहुत ही दुखदाई होती है लेकिन समय रूपी चक्र में यह आवश्यक कड़ी है। जहां से हमें आग...
बीरगंज पुलिस ने छापेमारी कर तस्करी का 25 किलो 160 ग्राम चांदी का आभूषण किया बरामद,दुकान संचालक फरार!

बीरगंज पुलिस ने छापेमारी कर तस्करी का 25 किलो 160 ग्राम चांदी का आभूषण किया बरामद,दुकान संचालक फरार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इन दिनों बॉर्डर पर बड़े पैमाने पर चांदी की तस्करी व अवैध कारोबार जारी है।इसी क्रम में बीरगन्ज महानगरपालिका वडा नम्बर 9 माईस्थान स्थित एक गहना दुकान में कथित रूप से छुपा कर रखे गए करीब 25 केजी 160 ग्राम विभिन्न प्रकार का चांदी का गहना समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पर्सा जिला के डीएसपी मनोजित कुँवर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि माईस्थान स्थित शुभलाभ गहना दुकान से उक्त गहना बरामद किया गया है।साथ ही इसी दुकान में काम करने वाले बीरगंज महानगरपालिका वडा नम्बर 15 भेडियाई टोल निवासी विराट सर्राफ को शुक्रबार को हिरासत में लिया गया।जबकि, दुकान संचालक फरार है।जिसकी खोज जारी है। पुलिस का कहना है कि भारत से अवैध तौर पर राजश्व चोरी कर इसे लाया गया है। गुप्त सूचना पर हुईं छापेमारी में उक्त सफलता मिली है।बताया गया कि 13किलो 104 ग्राम चांदी सेफ में और...
पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने नही किया किसी से मुलाकात,भूमि पूजन कार्यक्रम भी हुआ रद्द!

पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने नही किया किसी से मुलाकात,भूमि पूजन कार्यक्रम भी हुआ रद्द!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।"दिल के टुकड़े टुकड़े करके.. मुस्करा के चल दिये!"दादा फ़िल्म की यह गीत पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जीएम ललीत चंद्र त्रिवेदी रक्सौल पहुंचने और उनसे मिलने के इंतजार में खड़े समाजिक संस्था के शिष्टमंडल की ओर बिना मुखातिब हुए लौट जाने के बाद खूब चटकारे ले कर गुन गुनाया गया। दरअसल,पूर्व -मध्य रेलवे के जीएम के आगमन की अधिकृत सूचना चार रोज पहले से ही थी।सो उनसे अपेक्षा पाले रक्सौल के सामाजिक संस्था ,व्यापारियों समेत प्रबुद्धजनों का शिष्ट मंडल उनसे मिलने की ताक में था, ताकि, दुःख दर्द सुना सकें। इसमे कुछ ने पूर्व से अनुमति भी ले रखी थी। वाल्मिकिनगर से लौटने के क्रम में उनका रक्सौल स्टेशन पर शिद्दत से इंतजार के बीच स्वागत की तैयारी थी।स्टेशन को रंग रोगन के साथ खूबसूरती से सजाया गया था।रेलवे के अधिकारियों का जमावड़ा था। इस बीच उनका सैलून दोपहर रक्सौल पहुंचा।प्लेटफॉर्म ...
भेलाही में हुई आगलगी में घर जला, पीड़ित परिजनों को विधायक प्रमोद सिंहा ने दिया सांत्वना

भेलाही में हुई आगलगी में घर जला, पीड़ित परिजनों को विधायक प्रमोद सिंहा ने दिया सांत्वना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भेलाही पंचायत के परासवा गाँव में अचानक हुई आगलगी में स्थानीय नन्दू चौधरी का मकान जल कर खाक हो गया । जिसकी सूचना मिलने पर सीओ विजय कुमार के साथ स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया व सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मदद पहुचाने का निर्देश दिया। ...
भेलाही में सरदार पटेल व बाबा साहेब के प्रतिमा का मंत्री श्रवण कुमार व नारायण साह ने किया अनावरण

भेलाही में सरदार पटेल व बाबा साहेब के प्रतिमा का मंत्री श्रवण कुमार व नारायण साह ने किया अनावरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*विधायक प्रमोद सिन्हा व जद यू जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल भी रहे उपस्थित रक्सौल।( vor desk)।बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि जो समाज व देश आगे बढ़ना चाहता है,उसे अपने पुरखों को याद करना चाहिए और उनसे सिख लेनी चाहिए।देश की आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता गांधी,सरदार पटेल,बाबा साहेब जैसे पुरखों ने लड़ी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत कई पुरखो ने कुर्बानी दी है।उसी कुर्बानी व सँघर्ष के बुनियाद पर हमारा देश खड़ा है।हमे अपने देश के महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए चाहिए।उक्त बातें बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कही।वे प्रखंड के भेलाही बाजार में शनिवार को बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के मौके पर आयोजित जन सभा को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने भेलाही में बाबा साहेब व सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूर्...
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया रिपुराज मिल का निरीक्षण

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया रिपुराज मिल का निरीक्षण

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।बिहार सरकार के नई औधोगिक नीति में मक्का , चावल और गन्ना आधारित इथोनोल उद्योग को प्राथमिकता दी गई है।इसी को लेकर शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के आमोदेई स्थित रिपुराज एग्रो में पहुंच कर निरीक्षण किया।निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने चावल ब्रोकन आधारित इथोनेल प्लांट पर विस्तृत चर्चा की । मंत्री ने नए चावल ब्रोकन आधारित इथिनोल प्लांट के लिए शुभकामनाएं दी और बिहार सरकार के सभी विभागों की तरफ से अधिकतम सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चावल आधारित इथिनेल प्लांट लगने से बिहार के ग्रामीण विकास के साथ साथ किसानों का भी कल्याण होगा और बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत पेट्रोलियम उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकेगा। ज्ञात हो कि पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल में बीस प्रतिशत इथेनॉल मिक्स करने की अनुमति है।निरीक्षण के...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रथ के साथ किया गया रोड शो!

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रथ के साथ किया गया रोड शो!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता के लिए जागरूकता रथ को कोईरिया टोला नहर चौक से रोड शो करते हुए शहर के विभिन्न मोहल्लों तथा समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया. जागरूकता रथ में स्लोगन, जागरूकता पर्ची, बैनर एवं एलईडी टीवी के जरिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक किया जाएगा.जागरूकता रथ को लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन रमेश मित्तल, सचिव लायन नारायण रुंगटा, कोषाध्यक्ष लायन हेमंत अग्रवाल, लायन डॉ राजीव रंजन कुमार, लायन पंकज वर्णवाल, लायन राजू कुमार गुप्ता, लायन साइमन रेक्स, लायन पवन किशोर कुशवाहा तथा स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह के साथ साथ पूर्व सचिव सह मिडिया प्रभारी लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने रवाना किया. लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के सभी क्लब सदस्यों ने मिलकर इस प्रोग्राम को सफल बनाया. इस...
अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संत शिरोमणी गुरु रवि दास की जयंती!

अम्बेडकर ज्ञान मंच ने मनाया संत शिरोमणी गुरु रवि दास की जयंती!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच,रक्सौल के तत्वावधान में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।उक्त कार्यक्रम अम्बेडकर ज्ञान मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने राजेन्द्र राम की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रैदास जी के तैलीय चित्र माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मनाया तथा उन्हें नमन किया।मौके पर संरक्षक राजेन्द्र राम ने संत गुरु रैदास के समतामूलक विचारों से लोगों को अवगत कराया तथा उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देश व समाज की भलाई के लिए हमेशा प्रयासरत रहने का आह्वान किया।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने संत गुरु रविदास जी ने हमेशा पाखण्डवादी व्यवस्था के साथ कर्मकांड की बजाय कर्म को प्रधानता दिया तथा समाज में फैले जाति-पांति, ऊंच-नीच,छुआछूत,पाखण्ड आदि पर जमकर कुठाराघात किया। उन्होंने पोंगापंथियों को ललकारते हुए कहा कि ऐसा चाहूं राज ज...
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया सरदार पटेल व डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण!

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया सरदार पटेल व डॉ0 अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को आदापुर प्रखंड क्षेत्र के नायक टोला गांव स्थित मंदिर परिसर में स्थापित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण व गम्हरिया कला बाजार पर सरदार पटेल एवं डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना की आधार शिला रखी । इस दौरान आयोजित समारोह में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आमलोगों को सरदार पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर, लोक नायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर आदि महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने व अनुकरण करने का संकल्प लेने की आवश्यकता बताई। आगे उन्होंने वर्तमान बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे सात निश्चय योजनाओं के तहत विभिन्न कार्यो की चर्चा करते हुए गरीबों व मजलूमों के जीवन यापन में अप्रत्याशित सुधार का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देते हुए बालिकाओं के लिए साइकिल योजना, आपदा राहत के तहत 4...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!