Saturday, June 20

सीमांचल

पिस्टल की नोक पर ट्रक से डीजल की चोरी,रक्सौल आने से डरने लगे है ट्रक ड्राइवर!

पिस्टल की नोक पर ट्रक से डीजल की चोरी,रक्सौल आने से डरने लगे है ट्रक ड्राइवर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।देश मे तेल की महंगाई क्या बढ़ी , अपराधियों ने मालवाहक गाड़ियों को अपना निशाना बना कर तेल की लूट करने में जुट गए हैं ।इसके लिए गैंग सक्रिय हो गया है,जो पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया है।हालांकि,हरैया पुलिस का रवैया इस मामले में लिपापोती का दिख रहा है।क्योंकि,लगातार घटनाऐं हो रही है।किंतु, कार्रवाई शून्य है। विभिन्न जगहों से आए मालवाहक ट्रक के चालकों का कहना है की उनके गाड़ियों से डीजल पिस्टल के नोक पर लुटा जा रहा है ।साथ ही चालक के पास के मोबाइल एव नगदी रुपया को लेकर भी अपराधी आसानी से भाग जा रहे हैं। अपने बचाव में अपराधी उन्हें नशा सूंघा कर बेहोश भी कर देते है। यह वाकया है दिल्ली काठमाण्डु को जोड़ने वाला ऐशियन हाइवे के रक्सौल बॉर्डर के इंट्री ग्रेटेड चेक के नजदीक का।जहां से ट्रक नेपाल जाते आते हैं। बताया गया कि शुक्रवार की रात्रि घटित हु...
रामगढ़वा के नरीरगिर चौक पर ट्रक व बाइक की भिड़ंत में गम्भीर जख्मी एलआईसी एजेंट जोगेंद्र सिंह की मौत!

रामगढ़वा के नरीरगिर चौक पर ट्रक व बाइक की भिड़ंत में गम्भीर जख्मी एलआईसी एजेंट जोगेंद्र सिंह की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल -सुगौली एनएच 527 डी अंतर्गत रामगढ़वा के नरीर गिर चौक पर ट्रक व बाइक के भिड़ंत स्वरूप हुई सड़क दुर्घटना में एलआईसी एजेंट बुरी तरह घायल हो गए,जिनकी इलाज के क्रम में मौत हो गई।घटना रविवार की शाम करीब 4 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक,असंतुलित ट्रक ने बाइक को ठोकड मार दी।जिसमे बाइक पर सवार भारतीय जीवन बीमा निगम के एजेंट जोगेन्दर सिंह गम्भीर जख्मी हो गए।जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।इसी बीच रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दे कि स्वर्गीय जोगेन्दर सिंह आदापुर प्रखण्ड के विशुनपुरवा गांव के निवासी है ।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। श्री सिंह के दुर्घटना में हुई मौत से एलआईसी एजेंट लोकेश कुमार , दीपक खेतान,ठाकु...
अल्पसंख्यकों के विकास के लिए सरकार संकल्पित:एमएलसी डॉ0 खालिद अनवर

अल्पसंख्यकों के विकास के लिए सरकार संकल्पित:एमएलसी डॉ0 खालिद अनवर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फोोरामगढ़वा ।(vor desk )।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में अल्पसंख्यक समुदाय का चहुमुखी विकास हो रहा है विकास चाहे तालीम की हो, सडक की हो, बिजली की हो, स्वास्थ्य की हो या राजनीतिक भागीदारी की हो आने वाले दो वर्षों में आमोदेई पंचायत व इसके अतिरिक्त पिछड़े पंचायतों का चहुमुखी विकास होगा एक भी ऐसी गली व सडक नहीं बचेगी जिसका पक्कीकरण नही किया जाए। उक्त बातें सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास के दौरान आयोजित समारोह में रविवार को एम एलसी डा0 खालिद अनवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व शिक्षक द्वारिका प्रसाद ने किया जबकि अध्यक्षता मुखिया मो सफीउल्लाह ने किया।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एम एलसी डॉ खालिद अनवर का लोगो ने माला पहनाकर स्वागत किया गया एम एलसी ने अपने निजी कोष से बडी मस्जिद से लेकर यादव लाल साह के घर तक करीब 5 सौ फीट पीसीसी सडक निर्म...
21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, हजारों की संख्या में लोगों ने वर-वधू के खुशहाल जीवन का दिया आशिर्वाद!

21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, हजारों की संख्या में लोगों ने वर-वधू के खुशहाल जीवन का दिया आशिर्वाद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*मेघा फाउंडेशन की बैनर तले हुआ नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन *गरीब माता-पिता को बेटियों के हाथ पीले करने में आ रही असमर्थता करेंगे दूर- महेश पटेल रामगढ़वा।( vor desk )।प्रखंड क्षेत्र के सकरार हाई स्कूल प्रांगण में रविवार को आयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह में 21 युगल शादी के परिणय सूत्र में बंध गए। मेघा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस शादी समारोह में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे की रस्म अदा कराई। इससे पहले वर- वधू ने एक-दूसरे को जयमाला डाला, तो तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। बड़ी संख्या प्रबुद्ध वर्ग के लोग वर-वधू को आर्शीवाद देने पहुंचे थे। लोगों ने वर-वधू को आर्शीवाद देकर खुशहाल व मंगलमय जीवन कि कामना की। विवाह शुरू होने से लेकर समाप्ति तक महिलाओं ने मंगल गीत से समा बांधे रखा। वहीं फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने वर-वधू प...
विश्व वानिकी दिवस पर भारत विकास परिषद  ने रेलवे पार्क में लगाये एरिका पाम के 11 पौधे,सेल्फी प्वाइंट का भी लिया गया जायजा!

विश्व वानिकी दिवस पर भारत विकास परिषद ने रेलवे पार्क में लगाये एरिका पाम के 11 पौधे,सेल्फी प्वाइंट का भी लिया गया जायजा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पार्क में एवं स्टेशन रोड में आज विश्व वानिकी दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह , सेवा संयोजक विजय कुमार साह एवं रवि भरतिया द्वारा ग्यारह एरिका पाम के पौधे जाली सहित लगाये गये। साथ ही पार्क को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए बन रहे सेल्फी प्वाइंट की कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया गया । परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की पार्क को सुंदर और हरा-भरा एवं सौंदर्यीकरण का प्रयास परिषद द्वारा निरंतर जारी है, फलस्वरूप परिषद के सद्प्रयास से ही पार्क में खिले रंग- बिरंगे फूल पार्क की सुंदरता में चार चाँद लगा रहे हैं । श्री सिंह ने इस बात को रेखांकित किया की संस्था का उद्देश्य पार्क को हरा-भरा बनाने के साथ -साथ पर्यावरण की रक्षा के साथ वातावरण को प्रदूषण मुक्त करना...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने कोविड टिकाकरण का किया मुआयना, गाइड लाइंस की उड़ी धज्जियां!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने कोविड टिकाकरण का किया मुआयना, गाइड लाइंस की उड़ी धज्जियां!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा/सुगौली।(vor desk)।कोविड टिकाकरण को ले कर शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने सुगौली व रामगढ़वा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।और टिकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ टिकाकरण में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहित भी किया। देश मे दूसरे चरण के कोविड वेब के मद्देनजर बिहार में भी सतर्कता शुरू है। स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।सार्वजनिक तौर पर होली मिलन समारोह पर रोक लगा दी गई है।स्टेशनों पर कोविड की जांच की जा रही है।मास्क नही पहनने वालो पर सख्ती के साथ जुर्माना की कवायद जारी है। लेकिन,इस औचक निरीक्षण के दौरान डॉ0 संजय जायसवाल के सामने ही कोविड गाइड लाइंस की धज्जियां उड़ती रही।यहां तक कि सुगौली के विधायक सह पूर्व मंत्री रामचन्द्र साहनी तक ने मास्क नही लगाया था। अधिकांश कार्यकर्ताओं की भी यही ...
रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा में एलसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, जिला पार्षद इन्द्रासन ने किया उद्घाटन

रक्सौल के लक्ष्मीपुर लक्ष्मनवा में एलसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, जिला पार्षद इन्द्रासन ने किया उद्घाटन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। प्रखंड के लक्ष्मीपुर लछुमनवा मे एल•सी•सी T-20 टूर्नामेंट क्रिकेट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन रक्सौल जिला परिषदीय क्षेत्र क्षेत्र संख्या-1 के जिला परिषद सदस्य इन्द्रासन कुमार के द्वारा फिता काटकर किया गया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य इन्द्रासन कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सभी छात्रों के लिए खेल-कूद भी जरूरी है। सभी क्रिकेट खिलाड़ी नवयुवकों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए खूब खेलने,मन लगाके पढ़ने और खूब आगे बढ़ने का मंत्र दिये। बताया गया कि शनिवार को आयोजित क्रिकेट मैच रक्सौल बनाम पुरन्दरा पंचायत के बेलवा से हुआ। इस मौके पर लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष चुनचुन यादव,एल•सी•सी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष जुगनु कुमार यादव,संस्थापक-रवि जैन,राहुल कुमार,शहदेव यादव,जवाहिर यादव,नन्दकिशोर यादव,अवधेश यादव,रितेश कुमार सम...
वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे:एस आर डेंटल हॉस्पिटल द्वारा रक्सौल के शीतलपुर में फ्री हेल्थ कैम्प आयोजित!

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे:एस आर डेंटल हॉस्पिटल द्वारा रक्सौल के शीतलपुर में फ्री हेल्थ कैम्प आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*रक्सौल के शीतल पुर स्थित जेवीएम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ शिविर,स्कूली बच्चों की भी हुई जांच रक्सौल।( vor desk )।बर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के अवसर पर रक्सौल के कोइरिया टोला स्थित एसआर डेंटल हॉस्पिटल के द्वारा प्रखण्ड के शीतलपुर में फ्री हेल्थ कैम्प सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 300 लोगों के मुंह व दाँत के रोगों की जांच की गई।साथ ही उचित सलाह के साथ जरूरतमंदों को आवश्यक दवा का निःशुल्क वितरण भी किया गया। शिविर का आयोजन प्रखण्ड के शीतलपुर स्थित जेवीएम इंटरनेशनल स्कूल में किया गया था।जहां ग्रामीणों की भी जांच की गई।साथ ही स्कूली बच्चों की जांच के साथ उन्हें जागरूक किया गया। शिविर का नेतृत्व एसआर डेंटल हॉस्पिटल की संचालिका डॉ0 मोनिका के साथ ही डेंटिस्ट डॉ0 अतुल ने किया।उन्होंने अत्याधुनिक उपकरणों से जांच व उपचार के साथ उचित परामर्श दिया...
एसआरपी हॉस्पिटल द्वारा छौड़ादानो में फ्री हेल्थ कैम्प आयोजित, सैकड़ो लोगों का हुआ जांच व उपचार!

एसआरपी हॉस्पिटल द्वारा छौड़ादानो में फ्री हेल्थ कैम्प आयोजित, सैकड़ो लोगों का हुआ जांच व उपचार!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अनुमंडल के छौड़ादानो के जीतपुर स्थित माध्यमिक उच्च विधालय खैरवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो मरीजो की जांच,उपचार के साथ निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल के द्वारा शनिवार को आयोजित इस शिविर में बीपी, शुगर, कान, नाक, मुँह, पेट, छाती से सम्बंधित रोग की जांच की गई। मांसपेशियों की फिजियोथैरेपी की गई।साथ ही उचित सलाह के साथ मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया। शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया दीपक कुमार ठाकुर व सरपंच सगीर अहमद अंसारी ने किया। उक्त बावत संस्था के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक सर्जन डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 310 मरीजो का निःशुल्क ईलाज कर दवा वितरण भी किया गया। शिविर आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों व निर्धन लोगो की स्वास्थ्य जांच कर...
तीन करोड़ रुपये के एक किलो ग्राम मार्फिन के साथ एसएसबी ने आदापुर में एक तस्कर को पकड़ा!

तीन करोड़ रुपये के एक किलो ग्राम मार्फिन के साथ एसएसबी ने आदापुर में एक तस्कर को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत- नेपाल सीमा पर नारकोटिक्स की तस्करी धड़ल्ले जारी है।इस कारोबार में अंतराष्ट्रीय स्तर पर तस्कर गिरोह सक्रिय है।जिसका जाल सीमावर्ती इलाके में फैला हुआ है। एसएसबी की कार्रवाई में इस धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 1 किलो मार्फिन की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,अनुमण्डल के आदापुर प्रखंड के श्यामपुर चौक के पास से एसएसबी के 71 वी बटालियन ने एक तस्कर को मोटरसाइकिल सहित एक किलो मार्फिन के साथ दबोचा है। एसएसबी के मुताबिक, उक्त तस्कर 100 ग्राम के दस पैकेट में कुल एक किलो मादक पदार्थ मार्फिन को छुपा कर रखा था। इसकी पुष्टि एसएसबी के असिस्टेन्ट कमाण्डेन्ट अंसल श्रीवास्तव ने की है ।उन्होंने बताया कि बेलदारवा मठ एसएसबी कैम्प की टीम के द्वारा उक्त जब्ती की गई है ।तस्कर की पहचान 35 वर्षीय शेख करमुल्लाह( पिता- स्व0 शे...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!