Monday, June 22

सीमांचल

सावन की पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु,गुंजा-‘कोरोना रोग हर- हर महादेव ‘!

सावन की पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु,गुंजा-‘कोरोना रोग हर- हर महादेव ‘!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में ओम नमः शिवाय के साथ 'कोरोना रोग हर हर महादेव ' की गूंज के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक व दर्शन का तांता लगा रहा।रक्सौल के एम्बेसी स्थित हनुमान मंदिर,काली मंदिर,रामजानकी मन्दिर,तुमड़िया टोला मन्दिर,नेपाली स्टेशन शिव मंदिर,आश्रम रोड छठिया घाट मन्दिर,कोइरिया तोला त्रिलोकीनाथ मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।वहीं,आदापुर के नरकटिया स्थित बैकुंठनाथ धाम मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।इधर,इस अवसर पर डंकन रोड़ मिश्रा टोला स्थित श्री श्री 1008 नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करती युवतियां व महिलाये उमड़ पड़ी।बताया गया कि सावन के पहले सोमवार के दिन मंदिर परिसर मे सुबह से ही भक्तों के लिए कपाट खोले दिए गए। बम बम भोले हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय। एम्बेसी हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अजय उपाध्याय का क...
इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित, क्रॉस बॉर्डर इश्यू पर हुई चर्चा

इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित, क्रॉस बॉर्डर इश्यू पर हुई चर्चा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
*बैठक में सीमा सौहार्द को अक्षुण्ण रखने और मैत्री रिश्ते की बेहतरी पर बल मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk )। नेपाल में ओली सरकार बदलने के साथ ही भारत के साथ रिश्ते में सुधार की स्थिति बनती दिख रही है। भारत-नेपाल रिश्ते की बेहतरी और विभिन्न समस्याओं के निराकरण की पहल शुरू हुई है। इसी कड़ी में सोमवार को मोतिहारी समाहरणालय स्थित राधाकृष्ण भवन सभागार में इंडो- नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समसामयिक सीमा पार मुद्दों जैसे बॉर्डर एरिया क्राइम कंट्रोल तस्करी नियंत्रण, कोविड-19 मैनेजमेंट,बाढ़ नियंत्रण, सीमा समस्या समेत रेगुलर ज्वाइंट मीटिंग इन बॉर्डर एरिया जैसे पर की गई चर्चा। उक्त बैठक में पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल और पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा एवं नेपाल सरकार की ओर से इंद्रदेव यादव चीफ डिस्ट्रिक ऑफिसर, (रौतहट) , सिद्धि विक्रम साहा...
‘चम्पारण मांगे एयरपोर्ट’ हुआ सोशल मीडिया पर  ट्रेंड,जानिए ..बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने क्या कहा..!

‘चम्पारण मांगे एयरपोर्ट’ हुआ सोशल मीडिया पर ट्रेंड,जानिए ..बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने क्या कहा..!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने चम्पारणवासियों की मुहिम 'चंपारण मांगे एयरपोर्ट ' के छह घण्टे तक ट्रेंड करने और देश मे इसकी चर्चा शुरू होने के क्रम में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में चंपारण के रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने पर फोकस किया है।उन्होंने इस मामले में अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि- 2014 में हमारी सरकार बनने के साथ ही रक्सौल एयरपोर्ट के नवीकरण के लिए प्रधानमंत्री बिहार विशेष पैकेज के अंतर्गत ढाई सौ करोड़ रुपए मैंने रक्सौल हवाई अड्डे के लिए आवंटित करा लिए थे । फिर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया कि हम उन्हीं एयरपोर्ट को बनाएंगे जहां हवाई कंपनियां जहाज उतारने का वादा करेंगी ।इन कम्पनीयों के बहुत सारे टैक्स भी माफ कर दिए जाएंगे ।अर्थात प्रति व्यक्ति उस हवाई कंपनी को 12 सौ रुपए की बचत होगी। इससे...
वैक्सीन नही मिलने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने  किया रामगढ़वा पीएचसी पर हंगामा

वैक्सीन नही मिलने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने किया रामगढ़वा पीएचसी पर हंगामा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk ) ।शनिवार को कोविड वैक्सीन का पहला डोज व सेकंड डोज लेने आये विभिन्न पंचायत के ग्रामीणों ने टिका स्थल पर जमकर हंगामा किया वही उसके बाद सैकड़ो महिलाओं ने रामगढ़वा पीएचसी में हंगामा किया व डॉक्टरों,व कर्मियों से झड़प की ।इस बाबत ग्रामीण महिलाएं कुंती देवी,बबिता देवी,आशा देवी,सुनैना देवी,किरण देवी,मीरा देवी,अजय पटेल,मोती पटेल आदि ने शनिवार को बताया कि शनिवार को मोबाइल पर मैसेज के आधार पर वे सभी कोविड व कोविशिल्ड का टीका लेने रामगढ़वा उच्च विद्यालय स्थित टीका केंद्र पर पहुंचे थे ,लेकिन जो महिला या पुरुष डॉक्टरों से जान पहचान था उसका टीका दिया गया फिर उसके बाद तीन चार घण्टा रुकने व लाइन में खड़ा रहने के बाद अचानक टीका कर्मियों द्वारा वैक्सीन का अभाव बता कर कल आने को कहा गया जिसके बाद लोग उत्तेजित हो गए और अस्पताल पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिए ।इन लोगो ने बताया कि हमलोगों को क...
वैक्सीन लेने को ले कर रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर हजारों लोगों ने किया हंगामा!

वैक्सीन लेने को ले कर रक्सौल के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर हजारों लोगों ने किया हंगामा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर हंगामा,वैक्सीन सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत गार्ड रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगर में शत-प्रतिशत टिकाकरण के दावे के बीच शनिवार को कोविड वैक्सीन लेने पहुंचे नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों को वैक्सीन नही लगने के बाद शहर के केसीटीसी कॉलेज केंद्र पर जम कर हंगामा हुआ और पीएचसी प्रबन्धन के खिलाफ नाराज लोगों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया।अनुमान है कि करीब दो हजार लोग वैक्सीन के लिए केंद्र पहुंच गए थे,लेकिन,सोशल डिस्टेंस मेनटेन कराने,कतारबद्ध करने और समुचित सूचना देने की कोई व्यवस्था नही थी। यही कारण रहा कि आक्रोशित लोगों ने वैक्सीन देने में भेद भाव करने व बैक डोर से इन्ट्री कर वैक्सीन लगाने का आरोप लगाते हुए तोड़-फोड़ की कोशिश की।सूत्रों के मुताबिक,नाराज लोगों ने डाटा इन्ट्री ऑपरेटर विपिन कुमार को खींच कर कमरे से बाहर निकालने व डेस्क पर रखे लैपटॉप,मोबाइल, हैमल...
एसएसबी को मिली बड़ी सफलता , 75 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को धर दबोचा!

एसएसबी को मिली बड़ी सफलता , 75 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को धर दबोचा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आदापुर प्रखंड एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बना हुआ है ।सशस्त्र सीमा बल के द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्यवाही जारी है, जिसमें सशस्त्र सीमा बल 71 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट (प्रचालन) अंसल श्रीवास्तव तथा वाहिनी कमांडेंट सुनील कुमार पासवान के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त सूचना अनुसार घटना कल शुक्रवार देर रात 9:15 की बताई जा रही है। आदापुर थाना क्षेत्र के लतिहनवा गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा गया है, जिसका नाम हरेंद्र यादव, पिता भुनेश्वर यादव जो तुरकौलिया क्षेत्र के सेमरा का निवासी बताया जा रहा है। इस घटना की पुष्टि करते हुए सहायक कमांडेंट प्रचालन अंसल श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तस्कर को पकड़ा गया है उससे पूछताछ की जा रही है तथा इसके बाद आदापुर थाना को सौंपने की प्रक्रिया भी पूरी की जा...
राजद कार्यालय में चोरी के बाद चोर छोड़ गए दारू की बोतल,पुलिस ने शुरू की जांच !

राजद कार्यालय में चोरी के बाद चोर छोड़ गए दारू की बोतल,पुलिस ने शुरू की जांच !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा के सेनुवारिया कार्यालय में चोरी की सूचना है।रक्सौल के मुख्य पथ स्थित सेनुवारिया ग्राम में अवस्थित इस कार्यालय से चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर मोटरसाईकिल तथा कार्यालय का ताला तोड़कर मोटर, माइक, एम्पलीफायर, साउंड सिस्टम आदि गायब कर दिया।श्री मस्करा ने बताया कि सुबह 5 बजे जब गार्ड कार्यालय पहुँचा,तो, ताला टूटा था एवं समान गायब था।चोरों ने निशान के रूप में चप्पल छोड़ी है तथा दारू की 4 खाली बोतल छोड़ा है।चोर बिना किसी भय के आराम से दारू पीकर समय लेकर चोरी किये हैं।श्री मस्करा ने बताया है कि उन्होंने रक्सौल थाना में कंप्लेन लिखवा दिया है। इधर, इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दरोगा संजय सिंह को दल बल के साथ भेजा तथा भरोसा दिलाया कि जल्द चोर पकड़े जाएँगे।परंतु श्री मस्करा ने नीतीश सरकार को आड़...
60 लीटर शराब व 60 लीटर डीजल बरामद,तीन गिरफ्तार

60 लीटर शराब व 60 लीटर डीजल बरामद,तीन गिरफ्तार

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एसएसबी महुआवा कैंप के जवानों ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 60 लीटर डीजल व बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त तस्कर जप्त मोटरसाइकिल का नंबर 01Nos (Reg. No. - BR 05 V 9066) से डीजल की तस्करी में जुटा था ।वही गिरफ्तार तस्कर की पहचाननेपाल के परसा वार्ड नंबर 6 निवासी लक्ष्मी साह के 40 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है। एसएसबी के जवानों ने आधिकारिक प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार तस्कर को मोतिहारी स्थित कस्टम कार्यालय को सौंप दिया है। 60 लीटर देशी शराब बरामद:आदापुर थाना क्षेत्र के आंध्र से दो व्यक्तियों को 60 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।इसमे चुम्मन कुमार व अखिलेश कुमार शामिल हैं। दोनों मुशवा भेडियारी थाना सुगौली के निवासी हैं।दोनो सुपर स्पेलेण्डर पर सवार थे।जिसे बरामद किया गया है। ...
एसएसबी ने भटकी हुई पांच वर्षीया बच्ची को परिजनों से मिलाया,ग्रामीणों ने की प्रशंसा

एसएसबी ने भटकी हुई पांच वर्षीया बच्ची को परिजनों से मिलाया,ग्रामीणों ने की प्रशंसा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारत- नेपाल सीमा के 47वी वाहिनी सस्त्र सीमा बल पनटोका के डियूटी पोस्ट (फ्रीस्किंग पोस्ट) रक्सौल के पास घर से भटकी हुई एक अज्ञात बच्ची मिली।वहाँ डियूटी पर तैनात बॉर्डर इंटरेक्शन टीम द्वारा बच्ची को अकेले देखकर पूछताछ किया गया तो पता चला कि बच्ची गुमशुदा हैं तथा छोटी उम्र की बच्ची होने के कारण अपने गांव या घर का नाम और पता नही बात रही थी। इसके बाद डियूटी पर तैनात बॉर्डर इंटरेक्शन टीम के द्वारा वाहिनी मुख्यालय कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। जिसके तुरंत बाद ही 47 वाहिनी कंट्रोल द्वारा सभी वाह्य सीमा चौकियों को बच्ची का फ़ोटो के साथ सूचना दी गई और वह पता किया गया कि क्या किसी इलाके से कोई बच्ची गुमशुदा हैं । तत्पश्चात खोजबीन के क्रम में महदेवा समवाय से सूचना मिली कि ग्रामीणों द्वारा बच्ची की फ़ोटो देखकर पहचान किया गया तो पता चला कि अज्ञात बच्ची महदेवा गांव की बच्ची हैं...
छौड़ादानों स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन से कट कर एक बुजर्ग की मौत!

छौड़ादानों स्टेशन के होम सिग्नल के पास ट्रेन से कट कर एक बुजर्ग की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल-सीतामढ़ी रेल खण्ड के छौड़ादानो रेलवे स्टेशन से पश्चिम डाउन होम सिग्नल के पश्चिम पिलर संख्या 164/9-10 के पास सोमवार को रक्सौल से सीतामढ़ी जानेवाली ट्रेन से कट कर एक साठ वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रेलवे लाइन को पार कर रहा था। तभी ट्रेन की चपेट में आ गया और कटने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। समाचार प्रेषण तक मृतक व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पायी थी। उक्त घटना की सूचना मिलते आरपीएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नही हो सकी है। लेकिन विभिन्न माध्यमों से शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।गौरतलब है कि किसी भी दुर्घटना में मौत होने पर शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक शव सुरक्षित रखे जाने ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!