एबीवीपी ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्य तिथि,बताया अजात शत्रु!
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया।बताया गया कि श्री बाजपेयी छात्र जीवन में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता से लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री तक के पद को सुशोभित किया।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद रक्सौल इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दिया । नगर मंत्री सूरज सराफ ने बताया कि वाजपेई जी पूरे विश्व में एकमात्र ऐसे नेता थे जो पूरे विश्व अजातशत्रु के नाम से भी जाने जाते थे।वहीं,एसडीएफ प्रमुख प्रशांत कुमार ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने जवाहर लाल नेहरू के बाद प्रधानमंत्री पद ती...









