जनता की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया से विमान कंपनियां रक्सौल जैसे हवाई अड्डों से सेवा आरंभ करने में रुचि दिखाएंगी : डॉ. वी. के. सिंह
रक्सौल।( vor desk )।जनता की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया से विमान कंपनियां रक्सौल जैसे हवाई अड्डों से सेवा आरंभ करने में रुचि दिखाएंगी। अंतरराष्ट्रीय महत्व के रक्सौल हवाई अड्डे को क्रियाशील बनाने को लेकर शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ के प्रयासों के प्रति अपनी शुभकामना व्यक्त करते हुए उक्त बातें नागर विमानन मंत्रालय (भारत सरकार) के माननीय राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी. के. सिंह (से.नि.) ने बीते 17 अगस्त को भेजे अपने मेल संदेश में कही है।
डॉ. सिंह ने आगे कहा है कि सरकार 'उड़ान' परियोजना के अंतर्गत पुरजोर प्रयास कर रही है कि देश का आम नागरिक हवाई यात्रा अधिक से अधिक कर सके। इस पहल के अंतर्गत नागर विमानन मंत्रालय का प्रयास है कि अधिक से अधिक हवाई अड्डे विकसित हो सकें जिससे यह सुविधा देश के सभी कोनों में पहुंच सके। साथ ही ध्यान देने की बात यह है कि यह परियोजना विमानन क्षेत्र के समस्त प्रतिभागियों...









