विधायक प्रमोद सिन्हा ने पार्षदों के साथ नगर परिषद के वार्डो का किया औचक निरीक्षण,दिये कई निर्देश
* नगर भ्रमण कर समस्याओं से रु ब रु हुए विधायक ने दिए कई निर्देश
*ई.ओ, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व पार्षदों के साथ किया नगर भ्रमण
रक्सौल।(vor desk)।शुक्रवार को नगर परिषद के सभी 25 वार्डो का औचक निरीक्षण विधायक प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में स्थानीय नगर पार्षदों व नगर परिषद के अधिकारियों ने किया। इसमे मुख्य रूप से कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर रामदुलार राम के साथ मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व जिला पार्षद सुरेश साह, पूर्व उप मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद काशीनाथ प्रसाद, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बप्पी साह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार, सिटी मनैजर लालदेव यादव, प्रधान सहायक चंद्रशेखर सिंह, इंजीनियर अजय शंकर, इंजीनियर राजकुमार, बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक राजकुमार गुप्ता सहित नगर परिषद के वार्ड पार्षद जितेंद्र दत्ता, रवि गुप्ता,कुंदन सिंह,घन श्याम...









