भाजयुमो द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित!
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सेवा और समर्पण अभियानके तहत शहर स्थित डंकन अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने की।इस अवसर पर प्रो० दुबे ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, अनमोल है जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के माध्यम से संपूर्ण देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है और शक्तिशाली युवा में जोश जुनून रहता है। रक्तदान अभियान पूरे भारत में एक साथ किया जाना प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बना दिया है ।रक्तदान करने वालों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पिंटू गिरी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के ...








