नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का राजद ने किया अभिनन्दन
रक्सौल।(vor desk) राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय मे नव नवनिर्वाचित जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 के जिला परिषद सदस्य पति सह राजद किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमेश सिंह व नव निर्वाचित नकरदेई पंचायत के मुखिया राम एकबाल राय को फूल माला पहना कर व मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया गया।
मौके पर राजद नेता रमेश सिंह ने कहा कि जनता के द्वारा किया गया भरोसा को मै किसी कीमत पर टूटने नही दूंगा। अंचल व प्रखण्ड कार्यालय मे हो रहे लूट पर लगाम लगाने की मुहिम जारी रहेगी। बिना किसी बिचौलिए के मदद से ही कोई काम होगा।
वही मुखिया राम एकबाल राय ने कहा कि जिस तरह जनता हम पर भरोसा किया है, मै उनके भरोसे को टूटने नही दूंगा। पंचायत में विकास का एक नया अध्याय लिखूंगा। वही ,युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म ने कहा कि इनके जीत से राजद कार्यकर्ताओं मे एक नया ऊर्जा मिल...









