युवा सहयोग दल मनाएगा 11वां स्थापना दिवस व राष्ट्रीय युवा दिवस,एक सप्ताह तक आयोजित होगा कार्यक्रम!
रक्सौल।(vor desk) ।राष्ट्रीय युवा दिवस और दल के 11वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर युवा सहयोग दल द्वारा साप्ताहिक समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है। साप्ताहिक समारोह 12 जनवरी 2022 से आयोजित होगा। आयोजन की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर मालार्पण व पौधारोपण कर के कार्यक्रम की शुरुवात की जाएगी। साथ ही साप्ताहिक समारोह भाषण प्रतियोगिता, रक्सौल की समस्यायों का जिमेवार कौन शीर्षक पर पक्ष-विपक्ष प्रतियोगिता, कंबल वितरण, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जिसकी समाप्ति 18 जनवरी 2022 को की जाएगी। उक्त जानकारी दल के महासचिव अनमोल तिवारी ने दी। कालीनगरी स्थित कार्यालय में दल के अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा बैठक में कार्यक्रम प्रमुख व दल के उपाध्यक्ष साजन कुमार ने बताया कि साप्ताहिक समारोह कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए दल के सात सदस्यों की टीम बन...









