Wednesday, June 24

सीमांचल

1 किलो 330 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को जीआरपी-आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

1 किलो 330 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को जीआरपी-आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित राजकीय रेल पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल ने सँयुक्त रूप से चलाये गए अभियान में 1 किलो 330 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।साथ ही एक नेपाली नंबर की बाइक भी जब्त की गई है। उक्त जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक एक नेपाली नंबर की एफजेडआर बाइक पर मादक पदार्थ की सप्लाई देने जा रहे हैं। जिसके बाद सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये पोल नंबर 1053 के पास से 01 किलो 330 ग्राम चरस के साथ रक्सौल थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी लालबाबू राय के पुत्र सुभाष राय व नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत पोखरीया थाना क्षेत्र के निचुटा निवासी तुलसी चौधरी के पुत्र रवि चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास के साथ-साथ आरपीएफ के प्रभारी उप निरीक...
एसडीओ आरती ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की होड़!

एसडीओ आरती ने किया नामांकन स्थल का निरीक्षण, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की होड़!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। तीसरे दिन शांति पूर्ण माहौल में अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।इस दौरान एसडीओ आरती ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।मौके पर प्रवेश द्वार से लेकर इनडोर स्टेडियम स्थित नामांकन स्थल तक सुरक्षा प्रबंध चुस्त दुरुस्त था। बताया गया कि रक्सौल प्रखंड के 13 पंचायतो के विभिन्न पदों के नामांकन हेतु नामांकन स्थल पर विगत दो दिनों की अपेक्षा प्रत्याशियों की संख्या कम रही। मुखिया,सरपंच,पंच,पंचायत समिति और वार्ड सदस्यों सहित कुल 921 लोगों ने नामांकन किया। वार्ड सदस्य के लिए 313 पुरुष और 263 महिला कुल 576 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।मुखिया पद के लिए 22 पुरुष और 27 महिला कुल 49 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 35 पुरुष और 32 महिला कुल 67 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।सरपंच पद के लिए 25 पुरुष और 33 महिला कुल 58 प्रत्याशी,...
सरकार कुश्ती को संरक्षण दे,वरना लुप्त हो जाएगी विधा:राम बाबू यादव

सरकार कुश्ती को संरक्षण दे,वरना लुप्त हो जाएगी विधा:राम बाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सरकार को दंगल कुश्ती को बढ़ावा देना होगा।इसके लिए ठोस नीति बनानी होगी।वरना यह परम्परागत विधा लुप्त हो जाएगी।ऊक्त बातें कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन के क्रम में कही। पलनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणवा में तिलावे नदी के किनारे ऊक्त आयोजन हुआ। जिसमें 37 जोड़ी पहलवानों ने अपना जोर आजमाइश किया ।इसमें पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ उद्घाटन किया गया। इसमें महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, मेला समिति अध्यक्ष सरपंच राम पूजन राय ,मुखिया पति अलखदेव यादव, रेफरी रामाधार यादव ने दंगल कुश्ती का आरंभ कराया गया। इसमें पंजाब के पहलवान कल्लू पहलवान व बनारस के पहलवान मनोहर पहलवान के बीच कुश्ती हुआ ।जिसमें पंजाब के पहलवान विजयी घोषित हुए। दरभंगा के पहलवान बृज किशोर नाथ और बनारस के पह...
नामांकन को ले कर उमड़ी भीड़, भीड़ को नियंत्रण के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत!

नामांकन को ले कर उमड़ी भीड़, भीड़ को नियंत्रण के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
36 अभ्यर्थियों ने भरे नामजदगी के पर्चेरक्सौल (vor desk)।शुभ मुहूर्त को ले कर कार्तिक पूर्णिमा पर पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।जिसे संभालने के लिए पुलिस,-प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।सड़क पर अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां भी भांजनी पड़ी।दिन भर यही स्थिति रही।देर शाम तक नामांकन जारी रहा।हालांकि,प्रशासन ने नामांकन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की है।साथ ही सभी पंचायतों के लिए अलग अलग काउंटर बनाये गए हैं।जिससे नामांकन का कार्य सुविधाजनक ढंग से हुआ।लेकिन,गति धीमी होने से अभ्यर्थी परेशान दिखे।देर शाम तक बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सन्दीप सौरभ ,सीओ विजय कुमार व थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर मुस्तैद दिखे। 36 अभ्यर्थियों ने दिया आवेदन:प्रखंड में पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों ...
आदापुर:इंडो-नेपाल बॉर्डर के नो मेंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण, अभियान शुरू!

आदापुर:इंडो-नेपाल बॉर्डर के नो मेंस लैंड से हटेगा अतिक्रमण, अभियान शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर ।( vor desk )।इंडो-नेपाल बॉर्डर के नो-मेन्सलैंड की अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने का अभियान शुरू हो गया है। बताया गया है कि वर्षों से अतिक्रमित भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो-मेंसलैंड को दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत गुरुवार को सीमा पिल्लर सं.- 377 से 381/26 के बीच (कोरैया गांव से मूर्तियां ठकुराई टोला तक) अतिक्रमित नो-मेंसलैंड की भूमि को चिन्हित किया जा रहा है और उसे खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। साथ ही वैसे चिन्हित एरिया जिस पर दोनों तरफ के किसान फिलहाल खेती कर रहे हैं,उन्हें भी नोमेन्सलैंड की भूमि को अविलम्ब खाली करने की हिदायत दी गई है,ताकि सीमाई पिलर व नो-मेंसलैंडवाला क्षेत्र स्पष्ट दृष्टिगोचर हो सके।इससे दोनों देशों के जवानों को गश्त करने में सहूलियत हो। दोनों देश के जवानों ने नजर रखने व आपस...
रक्सौल:प्रथम दिन 271 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे

रक्सौल:प्रथम दिन 271 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। ग्यारहवें चरण के तहत रक्सौल प्रखण्ड 12 दिसंबर 2021 को होनेवाले पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 271 अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए है।इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।वहीं,कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन पर जोर दिया गया।इसकी जानकारी आरओ सह बीडीओ संदीप सौरव ने दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामगढ़वा से चार और रक्सौल से तीन लोगों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन किया।रक्सौल क्षेत्र संख्या 1से पंटोका निवासी श्याम प्रवेश कुमार,सहदेवा निवासी महबूब आलम, क्षेत्र संख्या 2 रक्सौल से कौड़ीहार निवासी मंजू शाह की पत्नी सुनिता देवी तथा रामगढ़वा क्षेत्र संख्या 3 से जैतापुर निवासी खुशबुन नेशा, पखनहिया निवासी नजबून नेसा, रामगढ़वा क्षेत्र संख्या 4 से बिसम्भरापुर आमोदेई निवासी नसीमा खातुन,बेला निवासी समीमा...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने आदापुर के व्यवसायियों को दिया आश्वासन, अपराधियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

विधायक प्रमोद सिन्हा ने आदापुर के व्यवसायियों को दिया आश्वासन, अपराधियों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने आदापुर प्रखण्ड के श्यामपुर बाजार के व्यवसायियों से मुलाकात की है।उन्हें आश्वस्त किया है कि विधि व्यवस्था को बरकरार रखने की पहल होगी।अपराध व अपराधियों को पनपने नही दिया जाएगा। विगत एक सप्ताह के भीतर दो व्यवसायियों के साथ तीन बार आपराधिक घटना के बाद बुधवार को विरोध प्रदर्शन हुआ था।जिसके बाद श्री सिन्हा ने श्यामपुर बाजार पहुंच कर पीड़ित व्यवसाईयों का दुःख दर्द बांटा।इस दौरान व्यवसायियों ने जोर दार ढंग से मांग किया कि अपराधियों की गिरफ्तारी हो।समुचित व नियमित गश्त की व्यवस्था हो।लापरवाह व अपराधियों को संरक्षण देने वालो के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई हो,चाहे वह पुलिस अधिकारी ही क्यों न हो। गौरतलब है कि स्वर्ण व्यवसायी राकेश कुमार और किराना दुकान व्यवसायी भोला साह से बदमाशों ने लूट और फिरौती मांगने का प्रयास किया थ...
चाईल्ड लाईन से दोस्ती सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान!

चाईल्ड लाईन से दोस्ती सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) चाईल्ड लाइन सब सेंटर की रक्सौल इकाई द्वारा चाईल्ड लाईन से दोस्ती सप्ताह के चौथे दिन एसएसबी 47 वीं बटालियन पंटोका एवं आरपीएफ रक्सौल व राजकीय रेल पुलिस के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चाईल्ड लाईन के अभिषेक कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, नवीन कुमार व किरण वर्मा मौजूद रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप द्वारा बताया गया कि चाईल्ड लाइन 1098 के माध्यम से मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद करती हैं और हम सब का चाईल्ड लाइन से दोस्ती बना रहेगा। रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने चाईल्ड लाइन के मेम्बर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जैसे चाईल्ड लाइन 1098 एक निःशुल्क आपातकालीन फोन सेवा है, जो मुसीबत में फंसे बच्चों को सेवा प्रदान करती है। ये हम सब के लिए एक वरदान हैं। चाईल्ड लाईन के मेंबरों द्वारा उन्हें दोस्ती बैंड पहनाकर उनका अभिवादन किया गया। साथ ही सा...
बढ़ते अपराध के खिलाफ आदापुर बाजार बंद,जन प्रतिनिधियों व पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,नारेबाजी!

बढ़ते अपराध के खिलाफ आदापुर बाजार बंद,जन प्रतिनिधियों व पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन,नारेबाजी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।आदापुर में लगातार बढ़ते अपराध को ले कर शासन प्रशासन के खिलाफ रोष है।पांच दिनों के अंदर तीन आपराधिक वारदात के बाद आक्रोश फुट पड़ा ।इसको ले कर बुधवार को श्यामपुर बाजार बंद रहा।जम कर विरोध प्रदर्शन हुआ।सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी हुई।आदापुर थानाध्यक्ष सन्दीप कुमार के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने भड़ास निकालते हुए खूब नारेबाज़ी की और तबादले की मांग की।अपराधियो के गिरफ्तारी की आवाज बुलंद की। बताया गया कि बुधवार की सुबह आदापुर-रक्सौल जीबीसी मुख्य पथ के श्यामपुर नहर चौक से पश्चिम बाईक सवार चार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को पुनः लूटने का असफल प्रयास किया।पांच दिनों के अंदर दुसरीं बार यह घटना तब घटी जब वह लहना वसूली के लिए अपने श्यामपुर स्थित दुकान से निकला था।दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए उसका पीछा करने लगे।पूर्व की घटना से सतर्क व्...
रक्सौल प्रखण्ड में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से,तैयारी पूरी!

रक्सौल प्रखण्ड में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन आज से,तैयारी पूरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। प्रखंड में ग्यारहवें चरण में होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार से शुरू होनेवाले नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।इसकी जानकारी आरओ सह बीडीओ संदीप सौरव ने दी।उन्होंने बताया कि नामांकन ई - किसान भवन परिसर स्थित नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम में संपन्न होगा। नामांकन 18 नवंबर से 24 नवंबर तक पूर्वाह्न 11 बजे से 4 बजे अपराह्न तक होगा।नामांकन के दौरान आरओ के समक्ष अभ्यर्थी के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक को जाने की अनुमति है। नामांकन को लेकर 21 काउंटर बनाये गये है। जिनमें वार्ड सदस्य पद के लिए 13, पंच पद के लिए 4, मुखिया पद के लिए 2 एवं पंचायत समिति सदस्य व सरपंच पद के लिए एक - एक काउंटर शामिल है।कौड़िहार चौक एवं जीआरपी थाना तथा बीआरसी के समीप बैरिकेटिंग कर वाहनों सहित आम लोगों के आवाजाही पर पूर्णतः पाबंदी लगाई गई ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!